Those who get criminals join party raise slogans of Zindabad Santosh Suman reminded Chirag and Tejashwi of morality अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने, जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले... संतोष सुमन ने चिराग और तेजस्वी को याद दिलाई नैतिकता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने, जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले... संतोष सुमन ने चिराग और तेजस्वी को याद दिलाई नैतिकता

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे तेजस्वी यादव और एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान पर हम (से.) के अध्यक्ष संतोष सुमन ने बिना नाम लिए तंज कसा है। उन्होने कहा कि अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने और जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं।

Sun, 27 July 2025 08:19 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने, जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले... संतोष सुमन ने चिराग और तेजस्वी को याद दिलाई नैतिकता

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। अपराधिक घटनाओं के आंकड़े बताकर वो नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एनडीए के सहयोगी और लोजपा-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान भी नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होने तो यहां तक कह दिया था कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। अब इस मामले पर एनडीए के ही सहयोगी हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने बिना नाम लिए तेजस्वी और चिराग पासवान को घेरा है।

उन्होने कहा कि आजकल अपराध पर बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने का फैशन हो गया है। अपराधियों को ताम-झाम और गाजे-बाजे के साथ पार्टी में शामिल कराने, अपराधियों के लिए मंच से 'जिंदाबाद' और 'अमर रहे' के नारे लगवाने के दौरान इन लोगों की नैतिकता कहां चली जाती है? दरअसल हाल ही में आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और तस्लीमुद्दीन के लिए ‘अमर रहे’ के नारे लगवाए थे। वहीं दूसरी तरफ सीवान के खान ब्रदर्स अयूब खान और रईस खान चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार को सपोर्ट करने का दुख है; बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर बरसे चिराग
ये भी पढ़ें:चिराग को दुख, मांझी को गर्व; नीतीश सरकार पर फिर भिड़े मोदी के दो मंत्री
ये भी पढ़ें:एक भी विधायक नहीं तो सपोर्ट कैसे? चिराग से नीतीश के विधायक का तीखा सवाल

जिस पर ट्वीट करते हुए चिराग ने लिखा कि अयूब खान और रईस खान अपने समर्थकों के साथ चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व और उनके 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए। यह पार्टी के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आपको बता अयूब और रईस खान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कभी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में दहशत थी। जिसको लेकर जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने तंज कसा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान बनने की क्या मजबूरी है, अफसोस जताने से कुछ नहीं होगा;चिराग पर बोल तेजस्वी
ये भी पढ़ें:सरकार बीमार, अपराधियों की बहार; तेजस्वी ने 7 दिन में 97 हत्याओं पर नीतीश को घेरा
ये भी पढ़ें:इसे राक्षसराज कहेंगे? गया जी गैंगरेप पर मोदी-नीतीश पर तेजस्वी का तीखा वा

लघु संसाधन जल मंत्री ने कहा कि बिहार कब का संगठित और सत्ता संरक्षित अपराध की दुनिया से बाहर निकल गया है। संगठित अपराध के मामले में बिहार देश में 19वें स्थान पर है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में राष्ट्रीय औसत से बिहार आधे पर है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को छुड़ाने व बचाने के लिए थानों में फोन करने की बातें गुजरे दिनों की हो गई हैं। हर आपराधिक घटना के खिलाफ त्वरित व कारगर कार्रवाई करने की पुलिस को खुली छूट मिली हुई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।