Prashant Kishor will vote for chirag paswan if Tejashwi Samrat are other CM candidates no alliance even if LJP exits NDA … तो चिराग पासवान को वोट देंगे प्रशांत किशोर, कहा- वो NDA छोड़ दें तो भी गठबंधन नहीं होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

… तो चिराग पासवान को वोट देंगे प्रशांत किशोर, कहा- वो NDA छोड़ दें तो भी गठबंधन नहीं होगा

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान और उनके बीच एक-दूसरे की तारीफों की बरसात के बीच कहा है कि चिराग अगर भाजपा का साथ छोड़ भी दें तो उन दोनों के बीच गठबंधन नहीं होगा। 

Thu, 31 July 2025 12:29 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
… तो चिराग पासवान को वोट देंगे प्रशांत किशोर, कहा- वो NDA छोड़ दें तो भी गठबंधन नहीं होगा

जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर चुनाव में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और चिराग पासवान में किसी को वोट देने का विकल्प हो तो वो चिराग पासवान को वोट देंगे। उन्होंने साफ किया है कि अगर चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ छोड़ भी देते हैं तो जन सुराज पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपीआर) का गठबंधन नहीं होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। चिराग और प्रशांत द्वारा एक-दूसरे की खुलकर तारीफ करने के बाद दोनों के राजनीतिक संबंधों पर अटकलें लग रही थीं।

प्रशांत किशोर ने यू-ट्यूब चैनल लाइव सिटीज के एक कार्यक्रम में चिराग पासवान से दोस्ती को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है कि उनकी रोज बात होती है, दोनों साथ चाय पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह-आठ महीने में एक बार बात हुई होगी। प्रशांत ने यह भी कहा कि चिराग को वो पसंद करते हैं क्योंकि बिहार में रहकर भी उन्होंने जाति का जहर नहीं फैलाया और भाजपा के साथ रहकर भी हिन्दू-मुसलमान कट्टरता नहीं फैलाई। उन्होंने कहा कि चिराग बिहार से राजनीति करते हैं, बिहार की राजनीति नहीं करते हैं।

प्रशांत किशोर उतारने लगे पार्टियों से शराब बैन का नशा, बहुमत की राय से तेजस्वी यादव भी चीयर्स को रेडी

चिराग पासवान से गठबंधन की संभावना के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उन दोनों के बीच व्यक्तिगत दोस्ती है लेकिन राजनीतिक रूप से कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से वो भाजपा से लड़ रहे हैं जबकि चिराग भाजपा के साथ हैं, इसलिए दोस्ती का सवाल नहीं है। प्रशांत ने कहा कि चिराग कल को भाजपा का साथ छोड़ भी देंगे तो दोनों का गठबंधन नहीं हो सकता है क्योंकि जन सुराज पार्टी 243 सीट लड़ेगी ही लड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर के लिए चिराग छोड़ सब खराब, क्या जन सुराज और पासवान का बनेगा पकवान?
ये भी पढ़ें:नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत
ये भी पढ़ें:चिराग को सीएम फेस बनाएं प्रशांत किशोर, पप्पू यादव क्यों बोले
ये भी पढ़ें:एक नाव पर होने का विश्वास जगाएं चिराग पासवान, बोले नीतीश के मंत्री संतोष सुमन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।