nitish minister and ham leader santosh suman reacts on chirag paswan and vip chief mukesh sahani एक नाव पर होने का विश्वास जगाएं चिराग पासवान; संतोष सुमन ने दिल्ली से इस्तीफा देकर बिहार आने कहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक नाव पर होने का विश्वास जगाएं चिराग पासवान; संतोष सुमन ने दिल्ली से इस्तीफा देकर बिहार आने कहा

हम सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अगर चिराग पासवान की बिहार आने की इच्छा है तो निश्चित रूप से अब उनको केंद्र की जिम्मेदारी छोड़ कर बिहार आ जाना चाहिए।

Wed, 30 July 2025 01:09 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
एक नाव पर होने का विश्वास जगाएं चिराग पासवान; संतोष सुमन ने दिल्ली से इस्तीफा देकर बिहार आने कहा

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान के भी बिहार की राजनीति में आने की मजबूत चर्चा है। खुद चिराग पासवान भी बिहार की राजनीति में आने की इच्छा जता चुके हैं। एलजेपी (आर) के कई नेता भी यह कहते रहे हैं कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि चिराग पासवान बिहार आकर विधानसभा चुनाव लड़ें। चिराग पासवान बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार को भी घेरते रहे हैं और हाल ही में उन्होंने बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर यहां तक कह दिया था कि उन्हें इस बात का दुख है कि वो इस सरकार का हिस्सा हैं।

अब नीतीश सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि चिराग पासवान को दिल्ली से इस्तीफा देकर बिहार आ जाना चाहिए। हम सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अगर चिराग पासवान की बिहार आने की इच्छा है तो निश्चित रूप से अब उनको केंद्र की जिम्मेदारी छोड़ कर बिहार आ जाना चाहिए। जनता में विश्वास जगाना होगा कि हम दो नाव पर नहीं है, एक नाव पर हैं। एक निजी चैनल न्यूज 18 से बातचीत में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को रोका नहीं जा सकता। चिराग बिहार आने के लिए स्वतंत्र हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और ऐलान, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

मुकेश सहनी को NDA में आने का ऑफर

नीतीश के मंत्री संतोष सुमार ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सुमन को एनडीए में आने का ऑफऱ भी दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किसी हाल में मुकेश सहनी को 60 सीट देने वाले नहीं है। अंदर कुछ और ही मामला चल रहा है। उनका मन वहां से भर गया है। फिर कहूंगा कि एनडीए ही उनके लिए बेहतर है। उनके समाज को आगे बढ़ा सकती है। समाज भी एनडीए की विचारधारा में हैं। मुझे खुशी होगी कि अगर वो एनडीए के साथी बनते हैं और बिहार के विकास में साथ चलते हैं।

नीतीश कुमार ही सीएम होंगे- चिराग पासवान

बहरहाल आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने बीते सोमवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चिराग पासवान की यह टिप्पणी नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने पर खेद जताने के दो दिन बाद आई है। चिराग ने आरोप लगाया था कि सरकार ने अपराधियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। बिहार के हाजीपुर से सांसद पासवान ने कहा कि राजग चुनावों के लिए एक "विजयी गठबंधन" है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चिराग पासवान ने कहा, ‘मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री के प्रति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में (बिहार में) चुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले समर्थन पर दुख अब लीडरशिप पर मुहर, सीएम नीतीश पर चिराग के सुर बदल गए
ये भी पढ़ें:एक भी विधायक नहीं तो सपोर्ट कैसे? चिराग से नीतीश के विधायक का तीखा सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।