Sawan Somvar ka vrat kaise rakhe Sawan Somvar Vrat Niyam Sawan 2025: कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत, जानें व्रत से जुड़े नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sawan 2025: कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत, जानें व्रत से जुड़े नियम

Sawan Somvar Vrat Niyam 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। सावन सोमवार व्रत करने पर कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।

Tue, 8 July 2025 08:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sawan 2025: कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत, जानें व्रत से जुड़े नियम

Sawan Somvar ka vrat kaise rakhe: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस पूरे महीने विधि-विधान से साथ शिव जी की अर्चना की जाती है। कई लोग सावन में सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और शिव जी की उपासना करते हैं। इस महीने सुबह व शाम के समय शिव पूजन किया जाता है। कुछ लोग मनचाहे वर की कामना के लिए भी यह व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से शादी विवाह में आ रही दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं। इस साल 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। सावन सोमवार का व्रत करने पर कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं सावन सोमवार का व्रत रखने के कुछ नियम व सही तरीका-

कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत, जानें व्रत से जुड़े नियम

  1. सावन सोमवार का व्रत रखने पर व्रत का संकल्प जरूर लें। सुबह स्नान आदि कर भोले बाबा की पूजा करें। फिर हाथ में फूल व अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें।
  2. सावन सोमवार का व्रत रखने पर विधिवत शिव जी की पूजा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन में नाग पंचमी कब? जानें डेट व महत्व
ये भी पढ़ें:शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत, धन-लाभ के लिए करें ये उपाय
  • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • किसी का अपमान करने व बुरे विचारों से बचें।
  • इस दिन व्रत कथा का पाठ करें।
  • वाद-विवाद से दूर रहें।
  • इस दिन फलाहार करें और सात्विक भोजन का सेवन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन शुरू होने से पहले ही कर लें ये काम
ये भी पढ़ें:सावन का पहला सोमवार कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व विधि
  • सावन सोमवार के व्रत में अनाज का सेवन नहीं किया जाता है।
  • सावन सोमवार का व्रत कुछ लोग निर्जला रखते हैं तो कुछ फलाहारी भी रखते हैं।
  • व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय होने के बाद करें।
  • सावन सोमवार के व्रत का पारण भगवान शिव की पूजा करने के बाद अपना संकल्प पूर्ण करने के साथ करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल
ये भी पढ़ें:आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
  • प्रसाद का सेवन कर व्रत का पारण किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!