Savan: Sawan mein kya nahi karna chahiye do this work before the start of Sawan 2025 Sawan: सावन शुरू होने से पहले ही कर लें ये काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sawan: सावन शुरू होने से पहले ही कर लें ये काम

Sawan mein kya nahi karna chahiye: सावन के महीने में कुछ कामों को करना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के दौरान कुछ कामों को करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं व जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Wed, 2 July 2025 12:26 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sawan: सावन शुरू होने से पहले ही कर लें ये काम

Sawan mein kya nahi karna chahiye: सावन का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ व पुण्यदायक माना जाता है। इस पूरे महीने भगवान शिव की आराधना करने से जातक को जीवन में सुख एवं समृद्धि का आनंद मिल सकता है। वहीं, सावन के महीने में कुछ कामों को करना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के दौरान कुछ कामों को करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं व जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में सावन का महीना शुरू होने से पहले ही इन कामों को करना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं सावन के महीने में किन कामों को करने से बचना चाहिए-

सावन शुरू होने से पहले ही कर लें ये काम

उधार: सावन का महीना शुरू होने से पहले अगर आपने किसी से कर्ज ले रखा है तो उसे वापस कर देना बेहतर होगा। सावन के दौरान भूलकर भी न तो किसी से उधार लेना चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन का पहला सोमवार कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व विधि
ये भी पढ़ें:कब है देवशयनी एकादशी? जानें इस एकादशी का महत्व

बाल कटवाना: सावन के दौरान दाढ़ी, मूछ या बाल नहीं कटवाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, सावन के दिनों में बाल, दाढ़ी कटवाने से सेहत और करियर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सावन का महीना शुरू होने से पहले ही बाल कटवा लेना चाहिए।

कूड़ा-कबाड़: अगर आपके घर में कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा है तो सावन शुरू होने से पहले ही इसे साफ कर लें या घर से बाहर निकाल दें। ऐसा न करने पर घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु के उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ, किस्मत देगी साथ
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से 25 दिनों तक बुध की उलटी चाल, 3 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
ये भी पढ़ें:कब से शुरू होगा सावन, जानें कब-कब पड़ेंगे सावन के सोमवार

इसके साथ ही सावन के महीने में तामसिक भोजन से भी परहेज करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के दिनों में मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज, अधिक तेल-मसाला या बासी भोजन करना शुभ नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!