Movement of Mercury Transit Horoscope Budh Rashifal Gochar time till 29 August will be great for these zodiacs 29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल

Movement of Mercury Transit Horoscope Budh Rashifal: बुध का चंद्र देव की राशि में गोचर करना शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम लेकर आया है। बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है।  

Tue, 8 July 2025 06:03 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल

Movement of Mercury Transit Horoscope: इस साल जुलाई के महीने में बुध का राशि परिवर्तन नहीं होगा। जून में बुध ने कर्क राशि में प्रवेश किया था। दृक पंचांग के अनुसार, 29 अगस्त तक कर्क राशि में ही बुध विराजमान रहने वाले हैं। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। बुध का चंद्र देव की राशि में गोचर करना शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम लेकर आया है। बुध के गोचर से कुछ राशियों को पॉजिटिव तो कुछ राशियों को मुश्किलें भी झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए आइए जानते हैं चंद्रमा की कर्क राशि में बुध का गोचर किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-

29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल

मेष राशि: बुध के चंद्र देव की राशि में गोचर करने से मेष राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए बुध का चंद्र देव की राशि में गोचर करना शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। बुध देव की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिल सकता है। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 9 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 7-13 जुलाई का समय कैसा रहेगा?

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए बुध का चंद्र देव की राशि में गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है। आपके लिए समय शानदार रहेगा। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!