Sawan: शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत, धन-लाभ के लिए करें ये उपाय
kab hai Sawan 2025 Date: सावन की शुरुआत इस वर्ष अत्यंत शुभ संयोगों के साथ होना और भी शुभ माना जा रहा है। पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहे हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने वाले माने जाते हैं।

kab hai Sawan 2025 Date, शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत: हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पावन, पुण्यदायी और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। हिन्दू पंचांग अनुसार, सावन मास 11 जुलाई से 09 अगस्त तक रहेगा। इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान योग में सावन माह की शुरुआत होगी। जबकि पहले सोमवार पर प्रीति योग बन रहा है। महादेव को प्रिय माह सावन में सोमवारी व्रत का विशेष महत्व है। भगवान शिव पर श्रद्धालु पूरे माह भर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करेंगे। 11 जुलाई से इस बार श्रावण माह की शुरुआत हो रही है। 14 जुलाई को पहला सोमवार व्रत रखा जाएगा। सावन की शुरुआत इस वर्ष अत्यंत शुभ संयोगों के साथ होना और भी शुभ माना जा रहा है। पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहे हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने वाले माने जाते हैं।
इस बार श्रद्धालु भक्तों को चार सावन सोमवार का अवसर प्राप्त होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन मास की शुरुआत 10 जुलाई की मध्यरात्रि 01:48 बजे से मानी जा रही है। इसलिए इसका आरंभ 11 जुलाई को होगा।
देवों के देव महादेव को सावन महीना अत्यंत प्रिय है। मान्यतानुसार इस माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेषकर सोमवार के दिन भक्त उपवास रखते हैं और दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा आदि से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
इस बार का पहला सोमवार अत्यंत शुभ है क्योंकि उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो सभी कार्यों में सफलता दिलाता है। प्रीति योग प्रेम और संबंधों को मजबूत करता है, वहीं आयुष्मान योग दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य देने वाला है।
धन-लाभ के लिए करें ये उपाय
- चमेली के फूल: वाहन सुख के लिए
- कनेर के फूल: सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति के लिए
- लाल धतूरा: पुत्र कामना के लिए
- दूर्वा: अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए
- कमल, शंखपुष्प व बेलपत्र: आर्थिक लाभ के लिए
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन