Transit Venus Rashifal Shukra Gochar Nakshatra in constellation of Moon these zodiacs will benefit a lot आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Transit Venus Rashifal Shukra Gochar Nakshatra: आज चंद्रमा के नक्षत्र में प्रेम और धन के दाता शुक्र प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र गोचर करते ही कुछ राशि के जातकों को बम्पर प्रॉफिट हो सकता है। 

Tue, 8 July 2025 04:01 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Transit Venus Rashifal, आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में: प्रेम, धन व सुंदरता के कारक शुक्र जब प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में समृद्धि की कमी नहीं रहती है। ऐसे व्यक्ति को प्रेम व आर्थिक मामले में फायदा मिल सकता है। शुक्र की बुरी नजर जीवन में प्रॉब्लम्स बढ़ा भी सकती है। आज शुक्र अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, शुक्र 8 जुलाई 2025 को लगभग 04:31 पी एम पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं। शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र से रोहिणी नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर किन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

कर्क राशि: शुक्र का चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। धन का आगमन कई सोर्स से हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आप विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी कर रहे हैं लोगों को अपने बॉस से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपके प्रेम संबंध में चल रही मुश्किलें दूर हो सकती हैं। बिजनेस में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। हस्ट-पुष्ट रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगाने से मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। धन का आगमन भी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 9 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों की खूब होगी मौज, बुध की चाल मचाएगी धमाल
ये भी पढ़ें:सावन में शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

कन्या राशि: शुक्र का चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। धन का मामला अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको अपने पद से जुड़ी कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत दूर हो सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!