Libra yearly horoscope 2026 tula varshik rashifal 2026 in hindi career love finace mein Tula 2026 kaisa rahega तुला 2026 वार्षिक राशिफल: नौकरी बदलेगी, बिजनेस बढ़ेगा, जानें उपाय और तुला वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तुला 2026 वार्षिक राशिफल: नौकरी बदलेगी, बिजनेस बढ़ेगा, जानें उपाय और तुला वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा

Tula rashifal 2026 in hindi:वर्ष के प्रारंभ में मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

Wed, 31 Dec 2025 10:34 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
तुला 2026 वार्षिक राशिफल: नौकरी बदलेगी, बिजनेस बढ़ेगा, जानें उपाय और तुला वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा

Tula varshik rashifal in hindi: वर्ष के प्रारंभ में मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। 13 जनवरी के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। 04 फरवरी के बाद किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। 24 फरवरी के बाद संपत्ति में वृद्धि हो सकती है, परंतु नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। 20 मार्च से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। 03 अप्रैल के बाद जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। 30 मई के बाद कारोबार में वृद्धि होगी।

तुला 2026 का वार्षिक राशिफल

किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। 21 जून के बाद सेहत का ध्यान रखें। 17 जुलाई से कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 23 अगस्त के बाद कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 03 सितंबर के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। 11 नवंबर से लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि भी बढ़ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। 06 दिसंबर के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। माता की सेहत का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।

तुला राशि वाले नए साल में क्या उपाय करें

सवा आठ रत्ती का ओपल चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें। सोमवार के दिन 250 ग्राम चावल दान दिया करें।

सवा छह रत्ती का पन्ना चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में धारण करें।

शनिवार के दिन नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान किया करें।

बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान किया करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ वार्षिक राशिफल 2026: कुंभ राशि की प्रोपर्टी बढ़ेगी, जानें कैसा है नया साल
ये भी पढ़ें:धनु वार्षिक राशिफल 2026:जुलाई के बाद बिजनेस में प्रॉफिट, जानें कैसा होगा नया साल
ये भी पढ़ें:वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026: बिजनेस, इनकम बढ़ेंगी, जानें कैसा वृश्चिक का नया साल
ये भी पढ़ें:कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : 2026 में क्या क्या होगा, ज्योतिर्विद से जानें उपाय
ये भी पढ़ें:सिंह वार्षिक राशिफल 2026: फरवरी में बदलाव के योग, ज्योतिर्विद से जानें उपाय
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 2026:नवंबर के बाद अच्छा समय, ज्योतिर्विद से जानें मेष के लिए उपाय?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!