Capricorn Horoscope 2026: Makar Rashi ka Varshik Rashifal and Future Predictions मकर राशिफल 2026: नए साल में मकर राशि वालों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, पार्टनरशिप से बढ़ेगा काम और कमाई, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर राशिफल 2026: नए साल में मकर राशि वालों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, पार्टनरशिप से बढ़ेगा काम और कमाई

Capricorn Horoscope 2026 Makar Rashi Ka Varshik Rashifal: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। आइए जानते हैं, मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2026…

Mon, 29 Dec 2025 01:42 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मकर राशिफल 2026: नए साल में मकर राशि वालों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, पार्टनरशिप से बढ़ेगा काम और कमाई

Capricorn Horoscope 2026 Makar Rashi Ka Varshik Rashifal, मकर राशि का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए 2026 कोई ऐसा साल नहीं है जिसमें अचानक सब कुछ बदल जाए, लेकिन यह साल धीरे-धीरे चीज़ों को सही जगह पर बैठाने वाला है। इस पूरे साल आपको मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन जो मेहनत करोगे, उसका असर साफ दिखेगा। शनि पूरे साल आपके तीसरे भाव में रहेगा। इसका मतलब है कि बातचीत, सीखना, नेटवर्किंग और लगातार कोशिश बहुत काम आएगी। जो लोग बोलचाल ठीक रखते हैं, काम सीखते रहते हैं और हार नहीं मानते, उनके लिए यह साल अच्छा रहेगा। इस साल गुरु दो हिस्सों में असर दिखाएगा। 21 मई तक नौकरी, ऑफिस के काम, कंपटीशन और नियम-कानून से जुड़े मामलों में दबाव रहेगा। 21 मई के बाद गुरु सातवें भाव में जाएगा, जिससे पार्टनरशिप, क्लाइंट और सहयोग से फायदा मिलने लगेगा। सीधी बात यह है कि साल का दूसरा हिस्सा पहले से ज्यादा आराम देगा।

जनवरी से मार्च 2026 तक का राशिफल

साल की शुरुआत थोड़ी भारी लग सकती है। काम ज्यादा रहेगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और ऑफिस में दबाव महसूस होगा। डेडलाइन पूरी करनी पड़ेंगी और कंपटीशन भी रहेगा, लेकिन अगर आप काम को प्लानिंग से करेंगे और कागज़ी काम, बातचीत और रिपोर्टिंग सही रखेंगे, तो आपकी पोजिशन सुरक्षित रहेगी। पैसे आएंगे, लेकिन काम से जुड़े खर्च भी बढ़ सकते हैं- जैसे ट्रेनिंग, ट्रैवल या ऑफिस की जरूरतें। इस समय शॉर्टकट लेने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में कैसा रहेगा मूलांक 1 से लेकर 9 तक का हाल?

अप्रैल से जून 2026 तक का राशिफल

अप्रैल तक वही दबाव बना रह सकता है, लेकिन 21 मई के बाद हालात सुधरने लगेंगे। इस समय पार्टनरशिप, क्लाइंट और डील से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। जो लोग बिजनेस, सेल्स, कंसल्टिंग या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं, उनके लिए नए ऑफर या पुरानी अटकी बात फिर से शुरू हो सकती है। इस दौरान पैसा अकेले मेहनत से नहीं, बल्कि मिलकर काम करने से आएगा।

जुलाई से सितंबर 2026 तक का राशिफल

यह मकर राशि के लिए साल का सबसे अच्छा समय माना जा सकता है। काम में स्थिरता आएगी और प्रोफेशनल रिश्ते मजबूत होंगे। जो क्लाइंट या पार्टनर भरोसे के हैं, उनसे अच्छा फायदा मिलेगा। इनकम पहले से ज्यादा संतुलित लगेगी और भविष्य की प्लानिंग करना आसान होगा। लेकिन याद रखें, यह सब किस्मत से नहीं, आपकी मेहनत से होगा।

अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक का राशिफल

साल का आखिरी हिस्सा चीजों को संभालकर चलने का है। गुरु साथ देगा, लेकिन शनि कहेगा कि ढील मत देना। पैसा ठीक चलता रहेगा, लेकिन अचानक बड़े फायदे की उम्मीद न रखें। ट्रैवल, मोबाइल, इंटरनेट या स्किल से जुड़े खर्च हो सकते हैं। साल के अंत तक आपको अपने काम से संतुष्टि महसूस होगी और जो रिश्ते आपने बनाए हैं, वही आगे काम आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 आपके लिए कैसा रहेगा? जानें अपनी राशि का हाल

2026 के लिए सलाह

साल की शुरुआत में काम सीखें और बोलचाल मजबूत रखें।

मई के बाद पार्टनर और क्लाइंट पर भरोसा करें।

जल्दी अमीर बनने की सोच छोड़ें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!