raghav chadha mother conditions politics entry 6 months convince story मां नहीं चाहती थीं चुनाव लड़ूं, फिर रखीं 2 शर्तें; राघव चड्ढा की राजनीति में आने की दिलचस्प कहानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मां नहीं चाहती थीं चुनाव लड़ूं, फिर रखीं 2 शर्तें; राघव चड्ढा की राजनीति में आने की दिलचस्प कहानी

चुनावी राजनीति में कदम रखने से पहले राघव चड्ढा को अपने घर में ही सबसे बड़ी परीक्षा देनी पड़ी। जहां पिता ने तुरंत हरी झंडी दे दी, वहीं मां इस फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं थीं। उन्हें मनाने में पूरे छह महीने लग गए और जब आखिरकार मां मानीं, तो उन्होंने बेटे के सामने दो ऐसी शर्तें रखीं।

Sun, 5 April 2026 05:18 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मां नहीं चाहती थीं चुनाव लड़ूं, फिर रखीं 2 शर्तें; राघव चड्ढा की राजनीति में आने की दिलचस्प कहानी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों राजनीतिक सुर्खियों में बने हुए हैं। चुनावी राजनीति में कदम रखने से पहले राघव चड्ढा को अपने घर में ही सबसे बड़ी परीक्षा देनी पड़ी। जहां पिता ने तुरंत हरी झंडी दे दी, वहीं मां इस फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं थीं। उन्हें मनाने में पूरे छह महीने लग गए और जब आखिरकार मां मानीं, तो उन्होंने बेटे के सामने दो ऐसी शर्तें रखीं। जानिए राघव चड्ढा की मां ने क्या शर्तें रखीं थीं।

मां को मनाने में लगे 6 महीने

आप की अदालत में बातचीत के दौरान राघव चड्ढा ने बताया- मेरी पार्टी ने मुझसे कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव आपको लड़ना है। मैंने कहा- मैं मां-बाप से बात करके बताऊंगा। घर गया तो मेरे फादर साहब ने मुझे इजाजत दे दी। लेकिन मेरी मां को मनाने में छह महीने लग गए। राघव चड्ढा ने बताया- मां नहीं चाहती थी कि मैं चुनावी राजनीति में जाऊं। अंततः जब उन्होंने मुझे इजाजत दी, तो मेरे सामने 2 शर्ते रखीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कौन सा वीडियो किया पोस्ट

मां ने पहली शर्त क्या रखी

राघव चड्ढा ने इन शर्तों का जिक्र करते हुए बताया- मां ने मुझसे दो शर्तें लिखवाईं कि तुमको ये शर्तें पूरी करनी होंगी, चाहे चुनाव का नतीजा जो भी आए। पहली शर्त थी- तुम अपने सीए के करियर की पीछे नहीं करोगे। उस पर ध्यान दोगे और उसे आगे बढ़ाओगे।

राघव ने इसके पीछे की वजह भी बताई। मां बोली- आज तुम्हारा परिवार साधन संपन्न है। ज्यादा पैसे-वैसे की जरूरत नहीं है। लेकिन, आगे जाकर परमात्मा न करे कि तुमको पैसे और संसधान की जरूरत पड़े। तो राजनीति से पैसे नहीं कमाना है। पैसे अपने सीए के प्रोफेशन से कमाने हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा की नाराजगी और भाजपा में जाने के सवाल पर संजय सिंह ने क्या जवाब दिया?

मां ने दूसरी शर्त क्या रखी थी

इसके बाद राघव ने दूसरी शर्त बताई। दूसरा वादा मां ने ये लिया- अब तेरी उम्र हो गई है शादी की। चुनाव के बाद जो भी नतीजा आए, उसे देखे बगैर अच्छी सी लड़की से शादी कर लेना। इसी इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा ने राजनीति में एंट्री और बचपन के सपने पर भी बात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैक्स बचाना है तो शादी कर लो! संसद में राघव चड्ढा ने दिया जॉइंट ITRवाला फॉर्मूला

नहीं पूरा हुआ बचपन का सपना

राघव चड्ढा ने बताया- मुझे याद है कि जब भी क्लास टीचर हम सब बच्चों को खड़ा करके पूछती थीं कि तुम जीवन में आगे चलकर क्या बनना चाहते हो। इस पर मैं हमेशा कहता था कि मैं फौज ज्वाइन करूंगा। मैं ऐसे परिवार से आया हूं, जहां बहुत फौजी रहे हैं। इसलिए हमेशा से मन था कि इंडियन आर्मी ज्वाइन करनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 नहीं 13 बार कराते रिचार्ज..., मोबाइल कंपनियों की मनमानी पर भड़के राघव चड्डा
ये भी पढ़ें:दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट...; हम सब जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा

फिर शामिल हो गए आप में

राघव ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा- हालांकि वो सपना (फौजी बनने का) तो पूरा नहीं हुआ। लेकिन फिर सीए बना। फिर कुछ हालात ऐसे बने कि अन्ना हजारे आंदोलन खड़ा हुआ, जहां साधारण वॉलिंटियर की तरह मैं भी आगे खड़ा हो गया योगदान देने। इसके बाद एक राजनीतिक दल बन गया, उसके फाउंडिंग मेंबर बन गए और फिर कहानी चल पड़ी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।