Incoming calls stopped, recharged 13 times instead of 12, Raghav Chadha on arbitrariness of mobile companies इनकमिंग कॉल बंद, 12 नहीं 13 बार कराते रिचार्ज…; मोबाइल कंपनियों की मनमानी पर भड़के राघव चड्डा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

इनकमिंग कॉल बंद, 12 नहीं 13 बार कराते रिचार्ज…; मोबाइल कंपनियों की मनमानी पर भड़के राघव चड्डा

उन्होंने मोबाइल ऑपरेटरों द्वारा की जाने वाली मनमानी को सदन में सामने रखा। चड्डा ने कहा- मोबाइल ऑपरेटर रिचार्ज न होने पर इनकमिंग कॉल्स बंद कर देते हैं और चालाकी से साल में 12 की जगह 13 रिचार्ज करवा लेते हैं।

Wed, 11 March 2026 08:08 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इनकमिंग कॉल बंद, 12 नहीं 13 बार कराते रिचार्ज…; मोबाइल कंपनियों की मनमानी पर भड़के राघव चड्डा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सदन में मोबाइल फोन में होने वाले प्रीपेड रिचार्ज से जुड़ी 3 मांगे रखी हैं। उन्होंने मोबाइल ऑपरेटरों द्वारा की जाने वाली मनमानी को सदन में सामने रखा। चड्डा ने कहा- मोबाइल ऑपरेटर रिचार्ज न होने पर इनकमिंग कॉल्स बंद कर देते हैं और चालाकी से साल में 12 की जगह 13 रिचार्ज करवा लेते हैं।

इनकमिंग कॉल बंद करना सरासर मनमानी

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सदन में हुई कार्रवाई की वीडियो एक्स पर शेयर की। राघव चड्डा ने अपनी बात रखते हुए कहा- रीचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग के साथ-साथ इनकमिंग की सुविधा भी बंद हो जाती है। फोन मेरा, सिम कार्ड मेरा, नंबर मेरा, तो सर रीचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग सुविधा बंद होना समझ आता है, लेकिन इनकमिंग सुविधा बंद हो जाना सरासर मनमानी है। आज मोबाइल नंबर हमारी डिजिटल पहचान बन चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4-5 बंदों का एनकाउंटर कर दें, तसल्ली हो जाएगी...; तरुण हत्याकांड पर प्रदर्शनकारी

इनकमिंग कॉल बंद करना अधिकार छीनने जैसा

इनकमिंग कॉल बंद करना हमारे राइट टू कम्युनिकेशन को बंद करने जैसा है। आपका बैंक अकाउंट इसलिए बंद नहीं हो जाता है, क्योंकि आपने मंथली डिपोजिट जमा नहीं किया है। या आपका वोटर आईडी इसलिए सस्पेंड नहीं हो जाता, क्योंकि आपने एक चुनाव में वोट नहीं डाले हैं। इसी तरह आपका मोबाइल नंबर इसलिए डीएक्टीवेट नहीं हो जाना चाहिए, क्योंकि आप एक रीचार्ज करना भूल गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दशक का डिप्लोमैटिक सफर… दिल्ली के नए LG तरणजीत सिंह संधू कौन हैं?

राघव चड्डा ने सदन में रखीं 3 मांगे

मैं इस सदन में फ्री आउटगोइंग या फ्री डेटा की मांग नहीं कर रहा हूं। लेकिन इनकमिंग कॉल की सुविधा की गारंटी होनी चाहिए। मेरी तीन खास मांगे हैं। पहली- प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन में इनकमिंग कॉल और इनकमिंग मेसेज कम से कम एक साल से तक बिना रुकावट के रहना चाहिए। दूसरा- लास्ट रीचार्ज से तीन साल तक आपका मोबाइल नंबर डीएक्टीवेट नहीं करना चाहिए। तीसरा- मोबाइल ऑपरेटर के लिए लो कॉस्ट वाले इनकमिंग प्लान लाने चाहिए। जैसे 10 रुपये में 180 दिन की इनकमिंग सुविधा देनी चाहिए।

साल में 13 रिचार्ज कराते हैं…

प्रीपेड यूजर दूसरी बड़ी समस्या फेस करते हैं- साल में महीने 12 होते हैं, लेकिन 28 दिन के रीचार्ज वाले प्लान के जरिए यूजर को 13 बार रीचार्ज कराना पड़ता है। 28 दिन × 13 रिचार्ज = 364 दिन। ये बहुत चालाकी भरा तरीका है कि आपको फीलिंग 30 दिन की देते हैं, लेकिन डीलिंग 28 दिन की करते हैं। दुनिया में हर जगह बिलिंग साइकिल कैलेंडर के हिसाब से होती है। लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर 28 दिन के हिसाब से प्लान बेचते हैं, ताकि आपको एक अतिरिक्त महीना मिल जाए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।