Which video Raghav Chadha post after removed from post of deputy leader डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कौन सा वीडियो किया पोस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कौन सा वीडियो किया पोस्ट

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। पद से हटाए जाने के बाद राघव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को कई क्लिप जोड़कर बनाया गया है। जानिए इसमें क्या खास बात है…

Thu, 2 April 2026 07:55 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कौन सा वीडियो किया पोस्ट

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। पद से हटाए जाने के बाद राघव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को कई क्लिप जोड़कर बनाया गया है। इन क्लिपों में बजट सत्र के दौरान उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे शामिल हैं। आइए जानते हैं इस बजट सत्र में राघव चड्ढा ने किन मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। इसके साथ ही नीचे अटैच की गई वीडियो भी देखिए।

1- मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ बढ़ रहा है।

2- दिन बीतने के साथ बचे हुए मोबाइल डाटा के खत्म हो जाने की समस्या।

3- पैटरनिटी लीव यानी बच्चे के जन्म के समय पिता को भी छुट्टी मिले। इसे कानूनी अधिकार बनाया जाए।

4- बैंक अकाउंट में खाता धारकों को मिनिमम बैलेंस रखने की बाध्यता समाप्त करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैक्स बचाना है तो शादी कर लो! संसद में राघव चड्ढा ने दिया जॉइंट ITRवाला फॉर्मूला

5- खाना में खतरनाक मिलावट का मुद्दा।

6- रिचार्ज खत्म होने के साथ ही इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद हो जाने की समस्या। टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा 28 दिन का मासिक प्लान बनाना, जिससे साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना।

7- एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट देरी होनें पर ग्राहकों को कंपनसेशन (मुआवजा) देना।

8- देशभर में व्याप्त पेपर लीक की समस्या। माफियाराज और धांधली का मुद्दा उठाया।

9- वायु प्रदूषण का मुद्दा भी सदन में उठाया।

10- हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म करने की मांग।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 नहीं 13 बार कराते रिचार्ज..., मोबाइल कंपनियों की मनमानी पर भड़के राघव चड्डा

11- एयरपोर्ट पर महंगे खाना की समस्या।

12- जोमैटो-स्विगी वर्कर के शोषण का मुद्दा भी बड़ी प्रखरता के साथ उठाया। 10 मिनट में डिलीवरी देने पहुंचाने को बताया था जुल्म, खत्म करने की मांग।

13- हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में देरी की समस्या।

14- लगाई गई रकम की पूरी वसूली हो जाने के बाद भी टोल प्लाजा पर टोल क्यों वसूला जाता है।

15- प्राइवेट डाटा के लीक होने की समस्या।

16- हर भारतीय को मुफ्त में सालाना मेडिकल चेकअप की सुविधा मिले। इसे कानूनी अधिकार बनाया जाए।

17- हवाई जहाज की टिकट के बढ़ते दाम।

18- डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा कॉपी राइट स्ट्राइक मारने की समस्या।

19 जीएसटी 2.0 में सुविधाओं का अभाव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट...; हम सब जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा की नाराजगी और भाजपा में जाने के सवाल पर संजय सिंह ने क्या जवाब दिया?

आपको बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाकर उनकी जगह पर पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार आप ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने चड्ढा की जगह मित्तल को पार्टी के उपनेता बनाने का आग्रह किया है , हालांकि संजय सिंह राज्यसभा में पार्टी के नेता बने हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार चड्ढा पार्टी से चर्चा किए बिना कुछ मुद्दों पर बोल रहे थे। वह राज्यसभा में किन मुद्दों पर बात रखने वाले हैं, उसकी जानकारी भी पार्टी को नहीं देते थे। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर उनको चेतावनी भी दी थी , हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उनके खिलाफ की गई कार्रवाई के पीछे कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।