Urea in milk, detergent in ice cream, caustic in cheese...; we are all consuming poison - MP Raghav Chadha दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट, पनीर में कास्टिक...; हम सब स्लो जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट, पनीर में कास्टिक...; हम सब स्लो जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा

उन्होंने राज्यसभा में बताया- खाने में फर्जी लेवल लगाकर बाजारों में खुलेआम जहर बेचा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर फूड आइटम को गिनाया और फिर उसमें मिलाए जा रहे खतरनाक कैमिकल का जिक्र किया।

Wed, 4 Feb 2026 11:11 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट, पनीर में कास्टिक...; हम सब स्लो जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने 'खाने में खतरनाक मिलावट' का मुद्दा उठाया है। उन्होंने राज्यसभा में बताया- खाने में फर्जी लेवल लगाकर बाजारों में खुलेआम जहर बेचा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर फूड आइटम को गिनाया और फिर उसमें मिलाए जा रहे खतरनाक कैमिकल का जिक्र किया।

राघव चड्डा ने बताया- दूध खरीदिए तो उसमें यूरिया मिलता है। सब्जियां खरीदिए तो उसमें ऑक्सीटोसिन है। पनीर खरीदिए के अंदर स्टार्च और कास्टिक सोडा है। आइस्क्रीम के अंदर डिटर्जेंट पाउडर मिलता है। फ्रूट जूस में सिंथेटिक पाउडर और आर्टिफिशियल कलर है। एडबिल तेल में मशीन का तेल, गरम मसालों में ईंट का पाउडर और लकड़ी का चूरा मिलता है। इस तरह उन्होंने अन्य खाद्य पदार्थों को भी गिनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! दिल्ली की इन 5 जगहों पर ट्रैफिक नियम तोड़े तो पड़ जाएंगे लेने के देने…
ये भी पढ़ें:1980 का जहर आज भी कांग्रेस की मानसिकता, राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर सिरसा

सांसद ने आगे बताया- एक रिसर्च बताती है कि दूध के 71 फीसदी सैंपल में यूरिया पाया गया है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा- इतना तो देश के अंदर दूध का उत्पादन नहीं है, जितना देश के अंदर बेचा जा रहा है। सब्जियां जिन्हें सेहत का भंडार मानते हैं उनमें ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगाकर हरा-भरा रखकर बेचते हैं। ऑक्सीटोसिन एक ऐसा केमिकल है, जिससे कैंसर, हर्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं।

साल 2014-15 से लेकर 2025-26 के बीच में जितने भी सैंपल की जांच हुई है, उनमें से 25 फीसदी सैंपल में मिलावट पाई गई है। यानी हर चार सैंपल में से 1 में मिलावट पाई गई है। इससे न जाने कितने लोगों की जानें गई होंगी। ये बच्चों, बुजुर्गों और खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरे की घंटी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।