Pink Saheli Card: How many women got it made in 12 days, where is it available? पिंक सहेली कार्ड; 12 दिन में कितनी महिलाओं ने बनवाया, कहां-कहां मिल रहा है?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पिंक सहेली कार्ड; 12 दिन में कितनी महिलाओं ने बनवाया, कहां-कहां मिल रहा है?

दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा मुहैया कराने के लिए रेखा सरकार ने 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया है। दिल्ली सीएमओ की तरफ से आंकड़े जारी करते हुए बताया गया है कि बीते 12 दिनों में कितने कार्ड बन चुके हैं?

Mon, 16 March 2026 12:55 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पिंक सहेली कार्ड; 12 दिन में कितनी महिलाओं ने बनवाया, कहां-कहां मिल रहा है?

दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा मुहैया कराने के लिए रेखा सरकार ने 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया है। दिल्ली सीएमओ की तरफ से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 12 दिनों में 1 लाख से ज्यादा कार्ड जारी हो चुके हैं। सरकार ने इसे योजना के प्रति महिलाओं का बढ़ता विश्वास बताया है। इन कार्ड पर मुफ्त बस यात्रा के अलावा मेट्रो और आरआरटीएस पर 10 फीसदी की छूट देनी की बात कही गई है। जानिए ये पिंक कार्ड कहां-कहां मिल रहा है...

दिल्ली सरकार की तरफ से एक्स पर किए गए ट्वीट में बताया गया है- महिलाओं की पहली पसंद बनी सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड। सिर्फ 12 दिनों में 1 लाख से ज्यादा कार्ड जारी हुए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू हुई सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना को दिल्ली सीएमओ ने महिलाओं के सुरक्षित और सुलभ सफर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपका भी पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाया? DTC बसों में ऐसे कर पाएंगे फ्री यात्रा
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं को दिए 4 बड़े तोहफे, जानिए क्या-क्या मिलेगा

इन कमिश्नर ऑफिस में मिल रहा कार्ड

1- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट

2- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

3- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट

4- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

5- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

6- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ डिस्ट्रिक्ट

7- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

8- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

9- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

10- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पुरानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट

11- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट

12- डिप्टी कमिश्नर ऑफिस आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट

इन एसडीएम ऑफिस में मिल रहा कार्ड

13- SDM दिल्ली कैंट का ऑफिस

14- SDM आदर्श नगर का ऑफिस

15- SDM यमुना विहार का ऑफिस

16- SDM किरारी और नांगलोई जाट का ऑफिस

17- SDM महरौली का ऑफिस

18- SDM द्वारका का ऑफिस

19- SDM बदरपुर का ऑफिस

20- SDM बवाना का ऑफिस

डीटीसी सेंटरों पर भी मिल रहा है पास

21- दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो

22- DTC बुरारी डिपो ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास (बुरारी)

23- DTC उत्तम नगर दर्रा सेक्शन

24- DTC नेहरू प्लेस पास सेक्शन

25- DTC शादीपुर पास सेक्शन

26- DTC सिंधिया हाउस पास सेक्शन

27- DTC कश्मीरी गेट पास सेक्शन

28- DTC डिचोनकलां पास सेक्शन

29- DTC नंद नगरी पास सेक्शन

30- DTC वज़ीरपुर पास सेक्शन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल शराब घोटाले में राहत को अपनी जीत बता रहे? क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
ये भी पढ़ें:साउथ दिल्ली में 400 बेड के निजी अस्पताल का विरोध, सड़क पर उतरे लोग; क्या वजह?
ये भी पढ़ें:अपोलो हॉस्पिटल में दलित-आदिवासी डॉक्टर नहीं? राहुल के बयान पर बरसे निशिकांत दुबे

31- DTC पीरा गढ़ी पास सेक्शन

32- DTC द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन

33- DTC सरोजिनी नगर पास सेक्शन

34- DTC हरि नगर-1 पास सेक्शन

35- DTC मंगोल पुरी पास सेक्शन

36- DTC पंजाबी बाग पास सेक्शन

37- DTC लाजपत नगर पास सेक्शन

38- DTC आज़ादपुर पास सेक्शन

39- DTC सुल्तानपुरी पास सेक्शन

40- DTC दिल्ली गेट पास सेक्शन

41- DTC रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन

42- DTC करावल नगर टर्मिनल

43- डीटीसी हौज खास पास सेक्शन

44- डीटीसी शहादरा पास सेक्शन

45- डीटीसी कंझावला पास सेक्शन

46- डीटीसी साउथ कैंपस पास सेक्शन

47- डीटीसी जामिया पास सेक्शन

48- डीटीसी सीमापुरी पास सेक्शन

49- डीटीसी नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन

50- डीटीसी जेएनयू पास सेक्शन

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।