अपोलो हॉस्पिटल में दलित-आदिवासी डॉक्टर नहीं? राहुल गांधी के बयान पर निशिकांत दुबे का हमला
कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए पूछा- क्या आपको लगता नहीं है कि यह मानसिक असंतुलन की पराकाष्ठा है?

"अपोलो हॉस्पिटल में जाकर नाम पढ़िए डॉक्टरों के। वहां पर आपको एक दलित का नाम नहीं मिलेगा। एक पिछड़े का नाम नहीं मिलेगा। एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा।" कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए पूछा- क्या आपको लगता नहीं है कि यह मानसिक असंतुलन की पराकाष्ठा है?
मां सोनिया गांधी का किया जिक्र
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए एक्स पर लिखा- बीमारी का भी मजाक। इसके बाद राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए लिखा- सोनिया गांधी जी बीमारी के इलाज के लिए भारत में हमेशा गंगाराम अस्पताल जाती हैं। हमेशा उनके डॉक्टर वहाँ पर अजय स्वरुप ईलाज करते हैं। डॉक्टर अजय न दलित हैं, ना आदिवासी हैं और ना पिछड़े हैं। इसके बाद सवाल करते हुए लिखा- क्या आपको लगता नहीं है कि यह मानसिक असंतुलन की पराकाष्ठा है?
संविधान और समाज में फैली असमानता
दरअसल राहुल गांधी संविधान में मौजूद समानता के बावजूद समाज में फैली असमानता का जिक्र करते हुए अपनी बात रख रहे थे। अपोलो हॉस्पिटल में एक भी दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के डॉक्टर न होने का दावा करते हुए उन्होंने आगे कहा- संविधान कहता है कि ये देश सबका है। वन मैन वन वोट, जितनी आबादी उतनी भागीदारी संविधान कहता है।
क्या बोली जनता
एक्स पर किए गए ट्वीट में एक यूजर ने निशिकांत दुबे को जवाब देते हुए लिखा- "स्मृति आंटी का काम अब ये निशिकांत आंटी को दिया गया है।" सुधीर मिश्र नामक यूजर ने राहुल को ट्रोल और निशिकांत को सलाह देने वाले अंदाज में लिखा- "कभी कभी तो लगता है, दुबे जी ठीक ही ठोकते रहते है इसको। बस पुरखों तक मत जाया करो, वो इसके जैसे बकलोली नहीं करते थे।"




साइन इन