Cylinder, Pink Smart Card, Cash...; Delhi government gives 4 big gifts to women before Holi सिलेंडर, पिंक स्मार्ट कार्ड, कैश...; दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं को दिए 4 बड़े तोहफे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सिलेंडर, पिंक स्मार्ट कार्ड, कैश...; दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं को दिए 4 बड़े तोहफे

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने एक्स पर महिलाओं से जुड़ी 4 योजनाओं को पूरा किए जाने सूचना देते हुए लिखा- दिल्ली सरकार द्वारा होली के पहले दिल्ली की मातृशक्ति और बेटियों को बड़ा उपहार मिल रहा है।

Mon, 2 March 2026 12:03 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिलेंडर, पिंक स्मार्ट कार्ड, कैश...; दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं को दिए 4 बड़े तोहफे

दिल्ली की रेखा सरकार ने इस होली महिलाओं की खास बनाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने एक्स पर महिलाओं से जुड़ी 4 योजनाओं को पूरा किए जाने सूचना देते हुए लिखा- "दिल्ली सरकार द्वारा होली के पहले दिल्ली की मातृशक्ति और बेटियों को बड़ा उपहार मिल रहा है।"

महिलाओं को इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

इन योजनाओं में मुफ्त LPG सिलेंडर योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना, मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” योजना और लखपति बिटिया योजना शामिल हैं। इसके अंतर्गत महिलाओं को सिलेंडर, पिंक स्मार्ट कार्ड, कैश जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उपहार देने की बात का जिक्र करते हुए परवेश साहिब ने योजनाओं की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE एग्जाम के बीच दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:एग्जाम सेंटर पर सिख महिला से पगड़ी उतारने को कहा? MPPSC परीक्षा में हंगामा

सिलेंडर, पिंक स्मार्ट कार्ड, कैश...

कैबिनेट मंत्री ने लिखा हम मुफ्त LPG सिलेंडर योजना के तहत ₹129 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से सीधे खातों में हस्तांतरित करेंगे। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना के तहत महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा, सुरक्षित और सम्मानजनक आवागमन सुनिश्चित करेंगे। “मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” योजना के तहत 40,642 बेटियों को ₹100 करोड़ की DBT सहायता प्रदान करेंगे। इसके साथ ही लखपति बिटिया योजना के तहत हर बेटी को ₹1 लाख तक का आर्थिक संबल, आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव प्रदान करेंगे।

इन योजनाओं के बारे में थोड़ा और जानिए

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और बेटियों के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। मुफ्त LPG सिलेंडर योजना के तहत ₹129 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजी गई, जिससे रसोई खर्च का बोझ कम करने का प्रयास किया गया।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना महिलाओं को दिल्ली की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देती है। इसका उद्देश्य सुरक्षित, सम्मानजनक और सुलभ आवागमन सुनिश्चित करना है, ताकि महिलाएं बिना आर्थिक दबाव के काम, शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए यात्रा कर सकें।

वहीं “मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” योजना के तहत 40,642 बेटियों को ₹100 करोड़ की DBT सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा लखपति बिटिया योजना हर बेटी को ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता देकर उनके आत्मनिर्भर और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखने का लक्ष्य रखती है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।