This is how women can travel free in DTC buses despite having a pink card क्या आपका भी पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाया? DTC बसों में महिलाएं ऐसे कर सकती हैं फ्री यात्रा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

क्या आपका भी पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाया? DTC बसों में महिलाएं ऐसे कर सकती हैं फ्री यात्रा

क्या आपका भी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अब तक नहीं बन पाया है? केजरीवाल सरकार के समय से चलाई जा रही पिंक पेपर टिकट को बंद करने की बात कही गई थी।

Sat, 14 March 2026 08:02 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या आपका भी पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाया? DTC बसों में महिलाएं ऐसे कर सकती हैं फ्री यात्रा

क्या आपका भी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अब तक नहीं बन पाया है? आप भी इस बात को सोचकर परेशान हैं कि बिना कार्ड बस में यात्रा कैसे की जाए, क्योंकि केजरीवाल सरकार के समय से चलाई जा रही पिंक पेपर टिकट को बंद करने की बात कही गई थी। अब दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने इस बारे में चिंता न करने की सलाह देते हुए समाधान दिया है।

फ्री में मिल रहे स्मार्ट कार्ड, सबको मिलने बाकी

सबसे पहले आपको बता दें कि दिल्ली की पात्र महिला निवासी डीटीसी द्वारा स्थापित निर्धारित काउंटरों से यह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। लेकिन मौजूदा समय में भीड़ के चलते सबको कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में सभी महिला यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि चिंता या भीड़ करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कार्ड वितरण चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा और सभी पात्र महिलाओं को सुविधाजनक रूप से कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाति के आधार पर इंटरव्यू में फेल करते, राहुल गांधी के आरोप पर DU ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब... एमपी में गैस सिलेंडर की निकाली अर्थी- VIDEO

डीटीसी ने क्या समाधान बताया है

डीटीसी की तरफ से बताया गया- जिन महिलाओं के पास अभी यह स्मार्ट कार्ड नहीं है, वे वर्तमान व्यवस्था के अनुसार पिंक पेपर टिकट लेकर डीटीसी बसों में यात्रा करती रहेंगी। कुछ समय पश्चात जब यह सुनिश्चित हो जाएगा कि अधिकांश पात्र महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, तब दिल्ली सरकार द्वारा धीरे-धीरे पिंक पेपर टिकट प्रणाली को समाप्त कर स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली लागू की जाएगी।

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की शुरूआत

केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन कार्ड' से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी की महिला निवासियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की शुरुआत की गयी है। पिंक कार्ड दिल्ली निवासी महिलाओं को डीटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। इसके साथ ही मेट्रो, रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से सशुल्क सुविधा देगा।

पेपर टिकट का लेगा स्थान

पिंक कार्ड यह एक टच-फ्री और सुरक्षित स्मार्ट कार्ड होगा। इससे हर यात्रा का सही डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। नकद लेन-देन कम होगा और आय का हिसाब-किताब अधिक साफ और पारदर्शी रहेगा। यात्रा के आंकड़ों की मदद से बस रूट तय करने, बसों की संख्या सही करने और बेहतर फैसले लेने में आसानी होगी। यही कार्ड पिंक पेपर टिकट की जगह लेगा, जिससे पूरी व्यवस्था ज्यादा आसान और आधुनिक बन जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।