17 officers, including 8 IAS officers, transferred in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में 8 IAS सहित 17 अधिकारियों के तबादले, कई SDM भी बदले गए, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश में 8 IAS सहित 17 अधिकारियों के तबादले, कई SDM भी बदले गए

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।

Tue, 24 March 2026 08:53 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश में 8 IAS सहित 17 अधिकारियों के तबादले, कई SDM भी बदले गए

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों और पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को कांगड़ा मंडल धर्मशाला का डिवीजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह पहले से ही इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे और अब उन्हें नियमित तौर पर इस पद की जिम्मेदारी दे दी गई है। आईएएस अधिकारी दूनी चंद राणा को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जारी; कब से लागू?

आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक पद से बदलकर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आईएएस अधिकारी हेमिस नेगी को इससे मुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी कुमुद सिंह को शिमला मंडल के सेटलमेंट अधिकारी पद से बदलकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी विनय सिंह को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक थे और एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन तथा एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को पांगी (चंबा) के रेजिडेंट कमिश्नर पद से बदलकर शिमला मंडल का सेटलमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 25-31 मार्च तक इन सड़कों पर जाने से बचें, नो पार्किंग-डायवर्जन लागू

आईएएस अधिकारी अक्षय सूद को तकनीकी शिक्षा निदेशक सुंदरनगर से बदलकर कांगड़ा मंडल धर्मशाला का सेटलमेंट अधिकारी बनाया गया है। वहीं 2023 बैच के आईएएस अधिकारी द्विज गोयल को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नाहन से बदलकर पांवटा साहिब का एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन निदेशक और हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:150 रुपये और आलू के विवाद में हत्या! एमपी में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

राज्य सरकार ने एचपीएएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश भी जारी किए हैं। एचपीएएस अधिकारी शरवन कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से बदलकर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सचिन कंवल को इससे मुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी रमन घरसंगी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सुभाष गौतम को इससे मुक्त किया गया है।

एचपीएएस अधिकारी मनमोहन सिंह को उपायुक्त कार्यालय चंबा में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशालय शिमला से बदलकर सरकाघाट (मंडी) का एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा को पांवटा साहिब से बदलकर मनाली का एसडीएम (सिविल) बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस कांस्टेबल की मौत
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कहां बिछेगी पाइपलाइन, कहां बनेंगे नाले? बजट से समझिए ‘प्लान वाटर'

इसी क्रम में एचपीएएस अधिकारी रमन कुमार शर्मा को मनाली से बदलकर काफोटा (सिरमौर) का एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे जसपाल को इससे मुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी आकांक्षा शर्मा को पार्वती परियोजना कुल्लू में भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. चरणजी लाल को इससे मुक्त किया गया है।

इसके अलावा एचपीएएस अधिकारी राजिंदर कुमार गौतम को सरकाघाट के एसडीएम पद से बदलकर डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशालय शिमला में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के अनुसार ये सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।