delhi meerut expressway nh9 new toll rates from 1 april 2026 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जारी; अब कितने रुपये देने होंगे?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जारी; अब कितने रुपये देने होंगे?

Delhi Meerut Expressway toll rates: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 की टोल दरें तय हो गई हैं। जानिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बढ़ी हुई दरें कब से लागू कर रहा है। 

Tue, 24 March 2026 08:03 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, दीपक सिरोही, गाजियाबाद
share
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल, कार से ट्रक तक नए रेट जारी; अब कितने रुपये देने होंगे?

Delhi Meerut Expressway toll rates: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 की टोल दरें तय हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बढ़ी दरें को एक अप्रैल से लागू करेगा। मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को दिल्ली से मेरठ तक का टोल 175 रुपये देना होगा। वहीं एनएच-9 छिजारसी पर 180 रुपये टोल लिया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार ने बताया कि मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार, जीप, वैन या हल्का वाहन का मेरठ तक का एक तरफ का टोल 175 रुपये होगा। उसी दिन वापसी में 265 रुपये देने होंगे। मासिक पास 5840 रुपये का बनेगा।

मेरठ से अन्य जगहों का टोल भी जानिए

मेरठ से इंदिरापुरम तक का टोल 120 रुपये और वापसी में 180 रुपये देने होंगे। मेरठ से डूंडाहेडा का एक तरफ का टोल 95 रुपये और वापसी पर 140 रुपये देने होंगे। मेरठ से डासना का एक तरफ का टोल 80 रुपये और दोनों तरफ के 120 रुपये देने होंगे। मेरठ से रसूलपुर सिकरोड के एक तरफ के 60 रुपये और दोनों तरफ के 85 रुपये देने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 25-31 मार्च तक इन सड़कों पर जाने से बचें, नो पार्किंग-डायवर्जन लागू

मेरठ से भोजपुर तक के एक तरफ का टोल 25 रुपये और दोनों तरफ के 40 रुपये देने होंगे। लाइट कमर्शियल वाहन, मिनी बस और सामान ले जाने वाले वाहनों के लिए भी टोल दरें तय कर दी हैं। इसके लिए दिल्ली से मेरठ तक एक तरफ की टोल दर 285 रुपये और वापसी पर 425 रुपये देने होंगे।

बस, ट्रक और तीन एक्सल वाहन का रेट

बस, ट्रक का दिल्ली से मेरठ तक 595 रुपये और वापसी पर 890 रुपये देने होंगे। तीन एक्सल वाहन के एक तरफ के 845 और वापसी के 970 रुपये देने होंगे। मेरठ से दिल्ली तक चार से छह एक्सल वाहन के 930 रुपये और वापसी पर 1395 रुपये देने होंगे। सात या इससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों का मेरठ से दिल्ली तक एक तरफ का टोल 1130 और वापसी पर 1700 रुपये देने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 13 जिलों में बनेंगे मिनी सचिवालय, NITI आयोग की तरह DITI आयोग का गठन

एनएच-9 के लिए ये हैं नई दरें

कार, जीप, वैन या हल्का वाहन का टोल 180 रुपये रहेगा। 24 घंटे के अंदर वापस होने पर 265 रुपये देने होंगे। महीने में 50 सिंगल यात्रा के लिए मासिक पास 5940 रुपये का बनाया जाएगा। लाइट कमर्शियल वाहन, मिनी बस और सामान ले जाने वाले वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 290 रुपये होगा। वापसी पर 430 रुपये देने होंगे। मासिक पास 9600 रुपये होंगे।

बस या ट्रक का एक तरफ का टोल 605 रुपये और वापसी पर 905 रुपये देने होंगे। मासिक पास 20110 रुपये में बनेगा। तीन एक्सल व्यावसायिक वाहन का 660 रुपये और वापसी पर 985 रुपये टोल देना होगा। भारी निर्माण मशीनरी एक तरफ का 945 रुपये और वापसी का 1420 रुपये टोल देना होगा। सात या उससे ज्यादा एक्सल का एक तरफ का 1150 रुपये ओर वापसी का 1730 रुपये टोल देना होगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।