Police constable dies after being shot while cleaning rifle in Jharkhand झारखंड में राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस कांस्टेबल की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया- मृतक की पहचान गुमला जिले के रायडीह निवासी अजय किशोर खाखा (42) के रूप में हुई है। वह पलिसाई स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में तैनात थे।

Mon, 23 March 2026 06:07 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, चाईबासा, भाषा
share
झारखंड में राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक पुलिस कांस्टेबल की तब मौत हो गई, जब कथित तौर पर सर्विस राइफल की सफाई करने के दौरान गोली चल गई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया- मृतक की पहचान गुमला जिले के रायडीह निवासी अजय किशोर खाखा (42) के रूप में हुई है। वह पलिसाई स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में तैनात थे।

अधिकारी ने बताया- रविवार शाम वह (अजय) अपनी राइफल साफ कर रहे थे कि तभी अचानक गोली चल गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा, ''यह अचानक गोली चलने या किसी अन्य कारण से हो सकता है; हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छी! चप्पल पहनकर पैरों से भगोने में धोए आलू, गाजियाबाद के चाट भंडार का VIDEOवायरल
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा की नाराजगी और भाजपा में जाने के सवाल पर संजय सिंह ने क्या जवाब दिया?

जानकारी के मुताबिक, घायल अजय किशोर खाका को उनके साथियों ने तुरंत संभाला और बचाने में जुट गए। उन्हें प्राथमिक मदद देने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे कैंप में शोक का माहौल फैला हुआ है। साथी जवानों ने बताया कि अजय किशोर खाका बहुत अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। उनके अचानक निधन से न केवल उनके साथियों बल्कि पूरे पुलिस विभाग में गहरा दुख व्याप्त है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाना गाते थे, क्रिकेट खेलते थे...; सांसद संजय सिंह ने सुनाए जेल के किस्से
ये भी पढ़ें:111 साल से जल रही अखंड ज्योत, 250 साल पुराने मां कंकाली मंदिर की दिलचस्प कहानी