Murder over a dispute over 150 rupees and potatoes! Brother kills brother in MP 150 रुपये और आलू के विवाद में हत्या! एमपी में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

150 रुपये और आलू के विवाद में हत्या! एमपी में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 150 रुपये के विवाद में चचेरे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। मामला जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटेवरी गांव का है।

Tue, 24 March 2026 06:26 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
150 रुपये और आलू के विवाद में हत्या! एमपी में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 150 रुपये के विवाद में चचेरे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। मामला जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटेवरी गांव का है। जानकारी के मुताबिक दोनों हाल ही में मजदूरी कर आगरा से लौटे थे। मजदूरी के बदले मिले आलू और 150 रुपए के भाड़े को लेकर विवाद हो गया।

इसी दौरान गुस्से में आरोपी रमेश आदिवासी ने 57 वर्षीय माधव आदिवासी के पेट में चाकू मार दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कहां बिछेगी पाइपलाइन, कहां बनेंगे नाले? बजट से समझिए ‘प्लान वाटर'

साथ करने गए थे मजदूरी, फिर हुई लड़ाई

जानकारी के अनुसार, पटेवरी गांव निवासी 57 वर्षीय माधव आदिवासी पिछले महीने मजदूरी के लिए आगरा गए थे। उनके साथ चचेरा भाई रमेश आदिवासी और उसकी पत्नी अशर्फी भी गई थी। रमेश कुछ दिनों बाद लौट आया था, जबकि उसकी पत्नी मजदूरी करती रही। लगभग 22 दिन बाद सभी मजदूर गांव वापस लौटे। मजदूरी के बदले अशर्फी को कुछ आलू मिले थे, जो माधव आदिवासी के पास रखे थे। रमेश आदिवासी इन्हीं आलू को लेने माधव के पास पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीन बजट के साथ 1.03 लाख करोड़ का प्लान, दिल्ली में कहां-कितना खर्च करेगी सरकार

150 रुपये के भाड़े से शुरू हुआ विवाद

माधव ने रमेश से पहले 150 रुपए का भाड़ा चुकाने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर रमेश ने चाकू निकाला और माधव के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल माधव को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:111 साल से जल रही अखंड ज्योत, 250 साल पुराने मां कंकाली मंदिर की दिलचस्प कहानी

पुलिस ने क्या बताया?

गोपालपुर थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि आरोपी रमेश आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।