Stock Market Today: क्रैश होने के बाद संभला बाजार, डे लो 1100 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Stock Market Today 18 May: शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स दिन के न्यूनतम स्तर की तुलना में 1100 अंक की बढ़त बनाने में सफल रहा है।

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार ने तेज पलटी मारी है। सेंसेक्स आज के दिन के न्यूनतम स्तर की तुलना में 1100 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.10 प्रतिशत या फिर 77 अंक की उछाल के साथ 75315.04 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.03 प्रतिशत या फिर 6.45 अंक की तेजी के साथ 23649.95 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, एचसीएलटेक के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ टाटा स्टील, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
Stock Market Today Live 18 May 1:05 PM:शेयर मार्केट सुबह की सारी गिरावट को पाटकर अब हरे निशान पर है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 74180 से 75347 तक पहुंचने में कामयाब रहा। वहीं, निफ्टी 23317 के लेवल तक लुढ़कने के बाद 23661 डे हाई को टच किया।
Stock Market Today Live 18 May 11:45 AM: सेंसेक्स अभी भी यह 325 अंक नीचे 74912 पर है। इसने आज दिन के निचले स्तर 74180 से करीब 732 अंकों की रिकवरी की है। वहीं, निफ्टी 23317 के लेवल तक लुढ़कने के बाद अब 139 अंक नीचे 23503 पर पहुंच गया है।
Stock Market Today Live 18 May 9:54 AM:शेयर मार्केट आज सप्ताह के पहले ही दिन क्रैश हो गया। सेंसेक्स 1027 अंक टूटकर 74210 पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल इन्फोसिस, एयरटेल और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं। टाटा स्टील में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट है। पावर ग्रिड में 4.30 प्रतिशत, स्टेट बैंक में 2.183, ट्रेंट में 2.81, अडानी पोर्ट्स में 2.75 प्रतिशत की गिरावट है। बीएसई पर निवेशकों के एक घंटे से भी कम समय में करीब 8 लाख करोड़ स्वाहा हो गए।
Stock Market Today Live 18 May 9:17 AM: शेयर बाजार में अरज भूचाल है। सेंसेक्स 871 अंक लुढ़ककर 74366 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 261 अंक नीचे 23381 पर आ गया है। बीएसई पर निवेशकों के चंद मिनटों में करीब 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए।
Stock Market Today Live 18 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद खराब रही वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 96.17 रुपये के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 430 अंकों के नुकसान के साथ 74807 के लेवल पर खुला। जबकि, 161 अंकों का गोता लगाकर 23482 के लेवल पर ओपन हुआ।
Stock Market Today Live 18 May 8:20 AM: भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 सोमवार को गिरावट के साथ खुल सकते हैं। इसकी मुख्य वजह कमजोर वैश्विक बाजार संकेत और बढ़ता जियो-पॉलिटिकल टेंशन है।
गिफ्ट निफ्टी के संकेत
गिफ्ट निफ्टी लगभग 23,567 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 76 अंकों की कमी दिखा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि भारतीय बाजार की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है।
एशियाई बाजारों का हाल
सोमवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्केई 1.01% नीचे था। जबकि, टॉपिक्स 0.88% नीचे रहा। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.31% की गिरावट आई। हांगकांग के फ्यूचर्स भी कमजोर हैं।
अमेरिकी बाजार का हाल
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली हुई। डॉऊ जोन्स 537 अंक (1.07%) की गिरावट के साथ 49,526 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 1.24% टूटा और नैस्डैक 1.54% लुढ़क गया। शुक्रवार को एनवीडिया (-4.4%), एएमडी (-5.7%), इंटेल (-6.2%), टेस्ला (-4.75%) और फोर्ड (-7.5%) गिरे, जबकि माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल मामूली बढ़त पर रहे।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर
अमेरिका और ईरान के बीच जंग बढ़ने से कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 2.33% चढ़कर 111.81 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 2.79% बढ़कर 108.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल महंगा होने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता है, जिससे बाजार पर नकारात्मक असर पड़ता है।
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। यूएई में एक न्यूक्लियर प्लांट में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। सऊदी अरब ने तीन ड्रोन मार गिराए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को जल्द समझौता करने की चेतावनी दी है। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ी है।
सेंसेक्स का आउटलुक
कोटक सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट (टेक्निकल रिसर्च) अमोल अठावले के मुताबिक, सेंसेक्स ने साप्ताहिक चार्ट पर गिरावट वाला निशान बनाया है और यह करीबी अवधि के मूविंग एवरेज से नीचे चल रहा है। अगर सेंसेक्स 75,000 के ऊपर बना रहता है, तो तेजी लौट सकती है। 75,800 से ऊपर जाने पर 77,000-77,300 तक जा सकता है। जबकि, 75,000 के नीचे जाने पर 74,500 और उससे नीचे 74,000-73,700 तक की गिरावट संभव है।
निफ्टी 50 का तकनीकी नजरिया
निफ्टी 50 ने दैनिक चार्ट पर शैडो वाली छोटी कैंडल बनाई है, जो ऊंचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव दिखाती है। पिछले हफ्ते इसमें 2.20% की गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी के मुताबिक निफ्टी का मजबूत सपोर्ट 23,250 का स्तर है। अगर यह टूटता है, तो 23,000 तक गिरावट आ सकती है। इसे 23,840 के पार जाना मुश्किल लग रहा है। 24,000 के ऊपर बंद होने पर ही बुल्स की वापसी होगी।
सोने और चांदी के गिरे भाव
कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बावजूद सोना सस्ता हुआ है। स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर 4,488.99 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.2% टूटकर 74.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
डॉलर हुआ मजबूत
डॉलर इंडेक्स थोड़ा मजबूत होकर 99.393 पर आ गया। यूरो 1.1609 डॉलर और पाउंड 1.3305 डॉलर पर गिर गया। डॉलर के मुकाबले येन 158.84 और ऑफशोर युआन 6.8163 पर ट्रेड कर रहा है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)




साइन इन