Cochin Shipyard Ltd Share price falls 7 percent experts gives Sell Rating डिफेंस स्टॉक 7% लुढ़का, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, लगभग आधा हो जाएगा दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

डिफेंस स्टॉक 7% लुढ़का, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, लगभग आधा हो जाएगा दाम

Cochin Shipyard Ltd Share price: कोचिन शिपयार्ड के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स ने कंपनी के शेयरों को बेच देने की सलाह दी है। 

Mon, 18 May 2026 02:43 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डिफेंस स्टॉक 7% लुढ़का, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, लगभग आधा हो जाएगा दाम

Cochin Shipyard Ltd Share price: सरकारी डिफेंस कंपनी कोचिन शिपयार्ड के शेयर आज 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जोकि उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। बता दें, एक्सपर्ट्स ने भी कोचिन शिपयार्ड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोचिन शिपयार्ड के शेयरों का भाव आधा हो सकता है।

बीएसई में आज सोमवार को कोचिन शिपयार्ड के शेयर बीएसई में गिरावट के बाद 1534 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत से अधिकक की गिरावट के बाद 1475 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सरकारी बैंक ने FD के ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, नए रेट्स आज से लागू

कितना हुआ तीसरी तिमाही में रेवन्यू? (Cochin Shipyard Ltd Q4 Results)

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि रेवन्यू के मोर्चे पर झटका लगा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, कोचिन शिपयार्ड का EBITA 6 प्रतिशत लुढ़क गया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में 24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जबकि अनुमान 16 प्रतिशत की गिरावट का था।

पूरे वित्त वर्ष में खराब रहा प्रदर्शन (Cochin Shipyard Ltd Financial Condition)

कंपनी के रेवन्यू में इस वित्त वर्ष के दौरान 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का EBITDA और नेट प्रॉफिट क्रमशः 23 और 24 प्रतिशत लुढ़क गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में आज होगा DA को लेकर बड़ा ऐलान! लाखों कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार

ब्रोकरेज ने कहा बेच दो शेयर (Cochin Shipyard Ltd Share targer price)

कोचिन शिपयार्ड के लिए कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने Sell रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 830 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि मौजूदा कीमत से लगभग आधा है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Cochin Shipyard Ltd Share performance)

बीते एक साल के दौरान कोचिन शिपयार्ड के शेयरों की कीमतों में 11.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एक साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों का दाम 25 प्रतिशत नीचे आ चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम भी आज गिरा, चेक करें लेटेस्ट रेट

भले ही निवेशकों के लिए पिछला एक साल कठिन रहा हो। लेकिन दो साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 1.55 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। तीन साल में कोचिन शिपयार्ड के शेयरों का भाव 451 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 681 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,