इस इंफ्रा शेयर पर रखिएगा नजर, क्रोएशिया में सड़क के 2 टेंडर कैंसिल, आज आएगा Q4 का रिजल्ट
कंपनी को क्रोएशिया से सूचना मिली कि दोनों टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। कारण बताया गया कि अफकॉन्स के ऑफर की कीमत, ग्राहक के प्लान या तय वित्तीय संसाधनों से अधिक थी।

अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर सोमवार यानी आज आपकी नजरों से हटने नंही चाहिए। दो बड़े अपडेट्स हैं। एक तो कंपनी को क्रोएशिया में दो बड़े सड़क निर्माण ठेके रद्द हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर कंपनी आज अपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट भी जारी करेगी।
दो टेंडर क्यों हुए रद्द?
अफकॉन्स इंफ्रा ने 17 जुलाई 2025 को शेयर बाजार को बताया था कि उसे क्रोएशियाई मोटरवे लिमिटेड की ओर से दो पैकेजों के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया गया है। ये ठेके क्रोएशिया रिपब्लिक में सड़कें बनाने से जुड़े थे।
हालांकि, 16 मई को कंपनी को क्रोएशिया से सूचना मिली कि दोनों टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। कारण बताया गया कि अफकॉन्स के ऑफर की कीमत, ग्राहक के प्लान या तय वित्तीय संसाधनों से अधिक थी।
क्रोएशिया में मिला दूसरा बड़ा रेलवे ठेका
पिछले हफ्ते ही अफकॉन्स इंफ्रा को क्रोएशिया में एक रेलवे लाइन के पुनर्निर्माण और निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त बिडर चुना गया था। यह प्रोजेक्ट डूगो सेलो-नोव्स्का रेलवे लाइन पर मौजूदा ट्रैक के री-कंस्ट्रक्शन और दूसरी पटरी बनाने से जुड़ा है। इसमें ओवरहेड बिजली, सिग्नलिंग और दूरसंचार के काम भी शामिल हैं। इस टेंडर की कीमत 677.07 मिलियन यूरो है।
अफकॉन्स इंटरनेशनल ने इसे यूरोप में अपनी एंट्री बताया है और कहा है कि यह अब तक का उसका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर है। कंपनी ने 21 जुलाई 2025 को इस ठेके के लिए सबसे कम बोली लगाने की जानकारी शेयर बाजार को दी थी।
Screener पर कंपनी के उपलब्ध वित्तीय आंकड़ों के अनुसार कंपनी पिछले कुछ वर्षों में स्थिर ग्रोथ दिखा रही है। सेल्स और ऑपरेटिंग प्रॉफिट दोनों में लगातार सुधार हुआ है, जबकि ऑपरेटिंग लगभग स्थिर बना हुआ है, जो बताता है कि कंपनी बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की क्षमता बनाए रखने में सक्षम है। कंपनी का ROE और ROCE भी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के हिसाब से संतोषजनक स्तर पर है।
शेयर का प्रदर्शन और आज का तिमाही नतीजा
अफकॉन्स इंफ्रा के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.6% चढ़कर ₹336 प्रति शेयर पर बंद हुए थे। बता दें कि इस साल अब तक यह स्टॉक 14.5% गिर चुका है और यह अपने इश्यू प्राइस से भी नीचे चल रहा है। कंपनी के Q4 नतीजे आज जारी होंगे, जिससे उसकी इनकम और मुनाफे के बारे में पता चलेगा।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)




साइन इन