will the situation of LPG remain the same what is the update on supply and rates LPG की स्थिति क्या ऐसी ही रहेगी? सप्लाई और रेट पर क्या है अपडेट?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG की स्थिति क्या ऐसी ही रहेगी? सप्लाई और रेट पर क्या है अपडेट?

LPG Price Today:  लोग तो अब पूछने लगे हैं कि क्या गैस की स्थिति ऐसे ही रहेगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो जबतक होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही पहले की तरह नहीं होगी, तबतक हालात ऐसी ही रहेंगे या यूं कहें इससे बदतर भी हो सकते हैं।

Mon, 18 May 2026 05:47 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG की स्थिति क्या ऐसी ही रहेगी? सप्लाई और रेट पर क्या है अपडेट?

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई युद्ध के पहले जैसी नहीं है। कोई भी और कभी भी सिलेंडर आराम से पा जाता था। लेकिन, जब से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी 100 पर्सेंट DAC कोड के जरिए होने लगी है तब से किल्लत और बढ़ गई है। खासकर उनकी, जिनके पास कनेक्शन नहीं हैं या हैं तो किसी और शहर में था और कोरोना काल में अपने गांव लौट आए हैं।

हालांकि यह समस्या बहुत छोटे पैमाने पर है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बहुत से कम मुनाफे वाले ठेले-खोमचे वालों को भी दुकान बंद करनी पड़ी है, जिससे सस्ता खाना मिलना भी कम हो गया। एक मजदूर ने ब्लूमबर्ग को बताया कि वह दिनों से ठीक से खाना नहीं खा पाया है। वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दावा है कि उनके पास 45 दिनों का स्टॉक है और कहीं कोई एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौतम अडानी का ऐलान! बिहार में गैस-बिजली और हेल्थ सेक्टर में 60000 करोड़ का निवेश
ये भी पढ़ें:आम लोगों के लिए अलर्ट! पेट्रोल-डीजल के बाद अब ये चीजें भी हो सकती हैं महंगी

हकीकत की बात करें तो जिन लोगों के पास पक्का पता है, यानी वैलिड कनेक्शन है तो उनके लिए भी हालात पहले जैसे नहीं है। बुकिंग के बाद भी उन्हें 25 से 45 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। रेट की बात करें तो दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो के सिलेंडर का दाम पिछले दिनों करीब 7% बढ़कर 913 रुपये (9.50 डॉलर) हो गया और सबसे बड़ी दिक्कत रिफिल करवाने के लिए लंबे इंतजार की है।

लोग तो अब पूछने लगे हैं कि क्या गैस की स्थिति ऐसे ही रहेगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो जबतक होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही पहले की तरह नहीं होगी, तबतक हालात ऐसी ही रहेंगे या यूं कहें इससे बदतर भी हो सकते हैं। घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों के लिए गैस महंगी बनी हुई है और बड़े सिलेंडर पर खर्च तेजी से बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन, HPCL और भारत गैस का बड़ा अपडेट

एलपीजी प्राइस टूडे: जयपुर, देहरादून बेंगलुरु,

देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है।

जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है।

बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है।

इंडेन के मुताबिक इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है।

देश के बड़े शहरों में नए रेट (19 Kg LPG)

दिल्ली: ₹3,071.50

मुंबई: ₹3,024

कोलकाता: ₹3,202

चेन्नई: ₹3,237

बेंगलुरु: ₹3,152

अहमदाबाद: ₹3,091

पुणे: ₹3,084

आगरा: ₹3125.5

गोरखपुर:₹3255.5

लखनऊ: ₹3194

स्रोत: इंडियन ऑयल

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,