मार्केट में भूचाल के बीच इस फार्मा शेयर को खरीदने की मची लूट, 2000% डिविडेंड का ऐलान
Gland Pharma Share Price: पिछले एक साल में ग्लैंड फार्मा के शेयर में लगभग 43 प्रतिशत की बढ़त हुई है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 35.24 हजार करोड़ रुपये है। इसका 52-सप्ताह का हाई 2,164 रुपये है, जो इसने आज ही बनाया है।

एक ओर शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट है तो दूसरी ओर ग्लैंड फार्मा के शेयर खरीदने के लिए लोग टूट पड़े हैं। सोमवार को सवा 11 बजे के करीब यह स्टॉक 14.44 प्रतिशत चढ़कर 2138 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह उछाल कंपनी की वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के बेहतरीन नतीजों के बाद आया है, जिसमें उसकी आय और मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक साल में ग्लैंड फार्मा के शेयर में लगभग 43 प्रतिशत की बढ़त हुई है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 35.24 हजार करोड़ रुपये है। इसका 52-सप्ताह का हाई 2,164 रुपये है, जो इसने आज ही बनाया है।
ग्लैंड फार्मा के चौथी तिमाही के नतीजे
चौथी तिमाही में ग्लैंड फार्मा का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि के 186.5 करोड़ रुपये से 97 प्रतिशत बढ़कर 366.7 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऑपरेशन से आय 22 प्रतिशत बढ़कर 1,742.8 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,424.9 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का एडजस्टेड EBIDTA मार्जिन 30 प्रतिशत तक सुधर गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें एडजस्टेड EBIDTA 33 प्रतिशत बढ़ा और मार्जिन 26 प्रतिशत रहा।
ग्लैंड फार्मा के लिए सीडीएमओ (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग) कारोबार सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन रहा। इस सेगमेंट ने चौथी तिमाही में कुल रेवेन्यू में 46 प्रतिशत का योगदान दिया और सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की।
पूरे वित्त वर्ष में भी इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत रही और वृद्धि 28 प्रतिशत रही। कंपनी ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर भी जोर दिया, चौथी तिमाही में 50.6 करोड़ रुपये और पूरे साल में 223 करोड़ रुपये खर्च किए।
2000 प्रतिशत डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर (2000 प्रतिशत) का अंतिम डिवेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 48वीं वार्षिक आम बैठक के 30 दिनों के भीतर दिया जाएगा। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन श्रीनिवास साडू ने कहा कि मजबूत सीडीएमओ वृद्धि, नए उत्पाद लॉन्च और लागत दक्षता से इस गति को बनाए रखने में भरोसा है।
क्या कह रहा है टेक्निकल चार्ट
वैल्यूएशन के लिहाज से शेयर 36.33 के प्राइस-टू-अर्निंग (PE) अनुपात और 3.36 के प्राइस-टू-बुक (PB) अनुपात पर कारोबार कर रहा है। तकनीकी चार्ट पर नजर डालें तो शेयर का 14-दिनी रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 57.3 है, जो तटस्थ से सकारात्मक रुझान दिखाता है। साथ ही, शेयर सभी 8 प्रमुख साधारण मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो जारी तेजी का संकेत है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)




साइन इन