Tata Steel Share cracked over 4 Percent despite company net Profit doubles in March Quarter दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, फिर भी टाटा का दिग्गज शेयर धड़ाम, Business Hindi News - Hindustan
More

दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, फिर भी टाटा का दिग्गज शेयर धड़ाम

टाटा स्टील के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। टाटा स्टील के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 206.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। चौथी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है।

Mon, 18 May 2026 10:25 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, फिर भी टाटा का दिग्गज शेयर धड़ाम

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। टाटा स्टील के शेयर सोमवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 206.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। चौथी तिमाही में जबरदस्त मुनाफे के बाद भी टाटा स्टील के शेयर लुढ़क गए हैं। चौथी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। साथ ही, कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउसेज ने टाटा स्टील के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।

दोगुना से ज्यादा बढ़ा है टाटा स्टील का मुनाफा
टाटा स्टील (Tata Steel) का मुनाफा 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 2965 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। टाटा स्टील का मुनाफा सालाना आधार पर 147 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में टाटा स्टील का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 पर्सेंट बढ़कर 63,270 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा स्टील का रेवेन्यू 56,218 करोड़ रुपये था।

टाटा स्टील के शेयरों पर ब्रोकरेज का रुख मिला-जुला है।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 100 के करीब, इंडोनेशियाई रुपिया 17630 पर पहुंचा

हर शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड रिकमंड किया है। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कंपनी डिविडेंड का भुगतान करेगी। टाटा स्टील ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि डिविडेंड का भुगतान 6 जुलाई 2026 को और इसके बाद किया जाएगा। तिमाही आधार पर टाटा स्टील का टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा 9 पर्सेंट बढ़ा है। टाटा स्टील को दिसंबर 2025 तिमाही में 2730 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 11 पर्सेंट बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 रुपये बढ़ गया टैक्स, क्या महंगा हो जाएगा तेल?
ये भी पढ़ें:SBI की हिस्सेदारी वाली कंपनी का IPO अगले 2 महीने में! हो गई हैं बड़ी मुलाकातें

जेफरीज ने टाटा स्टील के शेयरों को दिया 275 रुपये का टारगेट
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने टाटा स्टील के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज ने टाटा स्टील के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों के लिए 275 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने टाटा स्टील के शेयरों पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों के लिए 215 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने टाटा स्टील के शेयरों पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और 218 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस सिटी ने कंपनी के शेयरों को सेल रेटिंग दी है और 200 रुपये का टारगेट दिया है। जेपी मॉर्गन ने स्टॉक को डाउनग्रेड करके न्यूट्रल किया है और 220 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,