big fall in gold silver price today 18 May sona sold at rs 157547 and chandi ke bhav fell by rs 5643 Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, ₹1000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर के भाव ₹5643 टूटे, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, ₹1000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर के भाव ₹5643 टूटे

Gold Silver Rates Today 18 May: MCX पर चांदी 5,643 रुपये यानी 2.1% टूटकर 2,66,243 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 1,000 रुपये गिरकर 1,57,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

Mon, 18 May 2026 10:53 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, ₹1000 सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर के भाव ₹5643 टूटे

Gold Silver Rates Today 18 May: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच सोमवार यानी आज 18 मई को MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी 5,643 रुपये यानी 2.1 प्रतिशत टूटकर 2,66,243 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 1,000 रुपये गिरकर 1,57,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

बता दें पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक किसी भी मौके पर सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद सरकार ने गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी भी बढ़ा दिया था।

इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर 4,488.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.5% टूटकर 4,493.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। स्पॉट सिल्वर 2.2% गिरकर 74.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने इन 4 चीजों के कम इस्तेमाल करने की अपील क्यों की?

क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव

UAE न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमले का असर: UAE के एक न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट में ड्रोन हमले के बाद आग लगने से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया। इस घटना के बाद कच्चे तेल की कीमतें दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है, जिससे बाजार अब अमेरिकी फेड द्वारा एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना देखने लगा है।

CME फेडवॉच टूल के अनुसार दिसंबर तक फेड रेट हाइक की संभावना करीब 50% तक पहुंच गई है। निवेशकों की नजर अब इस सप्ताह जारी होने वाली फेड की अप्रैल बैठक की मिनट्स पर टिकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम ने कहा सोना नहीं खरीदो और दाम बढ़ गए; पेट्रोल-डीजल की खपत कम करो, आज रेट…

एक्सपर्ट की राय: अभी सतर्क रहने की जरूरत

कमोडिटी विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन के अनुसार सोना और चांदी में इस समय बेहद ज्यादा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उनका मानना है कि केवल अमेरिका-ईरान के बीच किसी ठोस शांति समझौते की स्थिति में ही बुलियन बाजार को मजबूत सपोर्ट मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी की अपील से पहले ही 70 देशों में लागू WFH वाली पॉलिसी, AC पर भी कंट्रोल

उन्होंने कहा कि MCX पर सोने को 1,57,000-1,55,500 रुपये के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ऊपर की ओर 1,59,400-1,60,650 रुपये रेजिस्टेंस रहेगा। वहीं चांदी के लिए 2,66,600-2,61,200 रुपये सपोर्ट और 2,77,700-2,83,000 रुपये रेजिस्टेंस माना जा रहा है। जैन ने निवेशकों को सलाह दी कि बाजार में स्थिरता आने तक नई खरीदारी से बचें।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,