ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 46% के ऊपर पहुंचा GMP, 840 गुना से ज्यादा लगा है दांव
गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर का दाम 43 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 20 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 63 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।

गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर ग्रे मार्केट में 46 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अच्छी लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर मिले हैं, वह लिस्टिंग वाले दिन तगड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर मंगलवार 19 मई को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 मई को खुला था और 14 मई तक ओपन रहा।
43 रुपये शेयर का दाम, 20 रुपये पहुंच गया GMP
IPO में गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर का दाम 43 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 20 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के शेयर 63 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन इनवेस्टर्स को कंपनी के शेयर अलॉट हुए होंगे, वह 46 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के आईपीओ का टोटल साइज 12 करोड़ रुपये तक का था।
IPO पर लगा 840 गुना से ज्यादा दांव
गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के आईपीओ (Goldline Pharmaceutical IPO) पर टोटल 840.74 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 881.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) की कैटेगरी में 1662.04 गुना दांव लगा है। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 180.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 6000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2.58 लाख रुपये लगाने पड़े।
क्या करती है कंपनी
गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल लिमिटेड, गोल्डलाइन (Goldline) ब्रांड नेम के तहत फार्मास्युटिकल प्रॉडक्ट्स के मार्केटिंग के बिजनेस में सक्रिय है। कंपनी की प्रॉडक्ट्स रेंज को गोल्डलाइन फार्मा, गोल्डलाइन कार्डिनल, गोल्डलाइन आयुष्मान, गोल्डलाइन इनलाइफ और गोल्डलाइन वेलनेस इन 5 सेगमेंट्स में बांटा गया है। कंपनी फार्मास्युटिकल्स प्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं करती है, बल्कि यह थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर्स के साथ साझेदारी करती है, जो कि कंपनी की मार्केट रिसर्च और प्रॉडक्ट्स स्पेसिफिकेशंस के आधार पर दवाएं बनाते हैं। गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल फिलहाल 15 मैन्युफैक्चरर्स और 7 डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ काम करती है। कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और बिहार में बेचती है।




साइन इन