What Nishant said on contesting elections told what his mother did on his birthda Appealed to make Nitish CM चुनाव लड़ने पर निशांत क्या बोले? बताया- जन्मदिन पर मां क्या करती थीं; नीतीश को फिर CM बनाने की अपील, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव लड़ने पर निशांत क्या बोले? बताया- जन्मदिन पर मां क्या करती थीं; नीतीश को फिर CM बनाने की अपील

मां को याद कर निशांत कुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिताजी ने अच्छा काम किया है, उन्हें फिर से सीएम बनाइए।

Sun, 20 July 2025 06:57 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव लड़ने पर निशांत क्या बोले? बताया- जन्मदिन पर मां क्या करती थीं; नीतीश को  फिर CM बनाने की अपील

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने अपने 44वें जन्मदिन पर अपनी मां मंजू सिन्हा को याद किया। महावीर मंदिर में पूजा के बाद बताया कि उनकी मां जब जिंदा थीं तो जन्मदिन कैसे मनाती थीं। मां को याद कर निशांत भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिताजी ने अच्छा काम किया है, उन्हें फिर से सीएम बनाइए। खुद चुनाव लड़ने के सवाल को निशांत हमेशा की तरह टाल गए।

निशांत कुमार जन्मदिन पर पटना के महावीर मंदिर गए। परिवार के सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक में भाग लिया और पिता नीतीश कुमार समेत परिवार के सभी सदस्यों का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद निशांत ने मीडियाकर्मियों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मां जब जिंदा थीं तो जन्मदिन पर पूजा करवाती थीं और दरिद्रनारायण भोज करती थी। अब वे हमारे बीच में नहीं हैं तो पिताजी सब का करते हैं। इस साल भी पूर्व की तरह पूजा की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे के जन्मदिन पर नीतीश को कुशवाहा की सलाह, जदयू का नेतृत्व बदलने का समय

निशांत कुमार ने कहा कि इलेक्शन निकट है। सारी जनता से अनुरोध है कि एनडीए को जिताएं और पिताजी को सीए बनाएं। उन्होंने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया। लगभग 50 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। अब एक करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देने की बात चल रही है। 35 प्रतिशत महिला आरक्षण बिहार के निवासियों के लिए तय कर दिया। हजारों पुलिस कर्मियों की भर्ती की और पचास हजार और करने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग में 50 हजार भर्ती होने वाली है। 125 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:44 के हुए नीतीश के बेटे निशांत, मंदिर में की पूजा; समर्थक बोले-पॉलिटिक्स में आएं

इसी दौरान पत्रकारों ने पूछा कि आपके चुनाव लड़ने की मांग जदयू कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस सवाल को निशांत हमेशा की तरह फिर टाल गए। सवाल सुनते ही मीडियाकर्मियों को धन्यवाद दिया और निकल गए। निशांत के जन्मदिन पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बधाई दी। कहा कि निशांत में मां का संस्कार और पिता का गौरव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मच जाएगी: गोपाल मंडल
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना डीएम के पैर छुए; वायरल हो गया वीडियो
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी में कौन-कौन? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; कल बरसे थे तेजस्वी
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू MP ने निशांत को बताई सीट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।