Nishant not joins party chaos in JDU Nitish ji got his teeth cleaned Gopal Mandal statement निशांत नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मचेगी, नीतीश जी दांत साफ कराए हैं शायद; गोपाल मंडल का नया शिगूफा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मचेगी, नीतीश जी दांत साफ कराए हैं शायद; गोपाल मंडल का नया शिगूफा

गोपाल मंडल नेकहा है कि अगर निशांत पार्टी में नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मच जाएगी। नीतीश जी निशांत पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं।

Thu, 3 July 2025 05:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
निशांत नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मचेगी, नीतीश जी दांत साफ कराए हैं शायद; गोपाल मंडल का नया शिगूफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पॉलिटिक्स(जेडीयू) में आने को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चा जोरों पर है। बीजेपी, जेडीयू, राजद, कांग्रेस के नेताओं के ओपिनियन आ रहे हैं। लेकिन, खुद नीतीश कुमार या निशांत कुमार इस पर कोई बयान नहीं दे रहे। इस बीच गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल का एक नया बयान सामने आया है। कहा है कि अगर निशांत पार्टी में नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मच जाएगी। जेडीयू एमएलए ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर भी जानकारी दी।

गोपाल मंडल ने कहा कि निशांत कुमार ने भी अपने पिता की तरह इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनका दिमाग बहुत तेज है। उनको पार्टी में लाने के लिे सब लोग प्रयास कर रहे हैं। अगर निशांत जी पार्टी में नहीं आते हैं तो पार्टी(जेडीयू) में भगदड़ मच जाएगी। सब इधर उधर भाग जाएगा। कोई भाजपा में भाग जाएगा, कोई राजद में, कोई लोजपा में चला जाएगा। कोने-कोने छलांग लगाकर सब भाग जाएंगे। लोग कहते हैं कि गांजा पीता है तो कोई देखा है। गांजा पीते हुए। इतना बढ़िया बयान देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना डीएम के पैर छुए; वायरल हो गया वीडियो

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के सवाल पर कहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं। हम लोग बार बार मिलने जाते हैं। एक सवाल के जवाब में काह कि नीतीश जी मेंटली डिस्टर्व नही हैं। वे बिल्कुल फिट हैं। लगता है कि दांत साफ करवाए हैं इसलिए मुंह ऐसे-ऐसे करते रहते हैं। बिना पूछे बताया कि हमको भी कुछ भूलने की बीमारी आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी में कौन-कौन? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; कल बरसे थे तेजस्वी

गोपाल मंडल इसके पहले निशांत के पार्टी में आने की वकालत कर चुके हैं। उनका दावा है कि नीतीश कुमार की विरासत को निशांत ही आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए जदयू में उनका आना बहुत जरूरी है। जदयू के कई नेता निशांत कुमार के पॉलिटिक्स में आने की मांग करते हैं। दूसरे दलों के नेता यहां तक कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी कहना है निशांत कुमार को जल्द से जल्द एक्टिव पॉलिटिक्स में आना चाहिए। हालांकि निशांत कुमार इस सवाल को हर बार टाल देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू MP ने निशांत को बताई सीट
ये भी पढ़ें:निशांत को मैंने राजनीति में लाया, नहीं तो JDU खत्म हो जाएगी;बोले CM नीतीश के MLA
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।