jdu mp Kaushalendra Kumar said nishant kumar should contest bihar assembly election from nalanda नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू सांसद ने निशांत को बताई सीट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू सांसद ने निशांत को बताई सीट

जेडीयू सांसद ने आगे कहा कि हमारे लिए तो अच्छा होगा कि वो (निशांत कुमार) आकर चुनाव लड़ें। खासकर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। हमारी शुभकामना होगी कि वो चुनाव लड़ें। उनमें हर क्षमता है। कम बोलना, और लोगों का वो आदर करना जानते हैं।

Tue, 17 June 2025 11:29 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू सांसद ने निशांत को बताई सीट

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) होने हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार के (Nishant Kumar) चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, अभी तक निशांत या उनके पिता द्वारा इस विषय पर कुछ भी नहीं कहा गया है। इस बीच अब जनता दल यूनाइटेड के एक सांसद ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार नालंदा से बिहार चुनाव में उतरते हैं तो यह अच्छी बात होगी। इसी के साथ जदयू सांसद ने वो सीट भी बताया है जिसपर वो चाहते हैं कि निशांत चुनाव लड़ें।

बिहार के नालंदा से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में अपनी बात रखी। JUD सांसद कौशलेंद्र कुमार से पूछा गया कि इस बात की काफी चर्चा है कि निशांत कुमार चुनाव लड़ सकते हैं तो फिर इसपर आपकी राय क्या है? इसपर जवाब देते हुए कौशलेंद्र कुमार ने कहा, ‘हमारी जो सोच है और हम उस क्षेत्र में घूमते भी रहते हैं। निशांत कुमार अच्छे व्यक्ति हैं और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। जनता में भी इस बात की चर्चा है कि निशांत को चुनाव लड़ना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा

जेडीयू सांसद ने आगे कहा कि हमारे लिए तो अच्छा होगा कि वो (निशांत कुमार) आकर यहां चुनाव लड़ें। खासकर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। हमारी शुभकामना होगी कि वो चुनाव लड़ें। उनमें हर क्षमता है। कम बोलना, और लोगों का वो आदर करना जानते हैं। वो हर आदमी से अदब से बात करते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं।

जब जदयू सांसद से पूछा गया कि आप निशांत कुमार को कौन सी सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर देते? इसपर उन्होंने कहा कि अगर हमसे पूछा जाए तो हम तो कहेंगे कि आप नालंदा आकर इस्लामपुर सीट से लड़िए। यहां इस्लामपुर सीट खाली भी है और आपको जीता कर भेजना हमारा दायित्व है। निशांत कुमार अगर इस्लामपुर आते हैं तो निश्चित तौर से पूरी जनता उन्हें जिताएगी। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पुलिसवालों को दांत से काटा, लाठी-डंडे से पीटा; थानाध्यक्ष समेत 3 जख्मी
ये भी पढ़ें:आठवीं पास पर बिहार पुलिस में भर्ती, फर्जी सर्टिफिकेट दिखा प्रमोशन;
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।