CM Nitish son Nishant prayer on 44th birthday celebration in JDU office 44 के हुए नीतीश के बेटे निशांत, महावीर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; समर्थक बोले- पॉलिटिक्स में आएं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

44 के हुए नीतीश के बेटे निशांत, महावीर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; समर्थक बोले- पॉलिटिक्स में आएं

निशांत के जन्मदिन पर जदयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल दिखा। जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनायी।

Sun, 20 July 2025 02:20 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
44 के हुए नीतीश के बेटे निशांत, महावीर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; समर्थक बोले- पॉलिटिक्स में आएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज(रविवार 20 जुलाई) जन्मदिन है। निशांत कुमार 44 साल के हो चुके हैं। इस अवसर पर निशांत कुमार ने परिवार जनों के साथ मंदिर जाकर पूजा की। सावन माह में उन्होंने रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर जदयू नेताओं और निशांत के समर्थकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें लंबी उम्र के साथ सफल राजनैतिक जीवन की बधाई दी। निशांत को पॉलिटिक्स में आने की भी मांग की गई। जन्मदिन पर निशांत ने पैर छूकर पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया।

निशांत के जन्मदिन पर जदयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल दिखा। जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनायी। इस मौके पर मिठाइयां बांटी गई और निशांत कुमार को सभी ने उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उनके राजनीति में आने की मांग भी जोर शोर से की गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मच जाएगी: गोपाल मंडल

एक कार्यकर्ता ने कहा कि निशांत जी को जन्मदिन पर शुभकामना और आशीर्वाद है कि वे रजनीति में आकर नया आयाम सेट करें। सब लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि अब उन्हें सामाजिक,राजनैतिक जीवन में लाएं। निशांत जी नीतीश कुमार की विरासत को संभालें। एक समर्थक ने कहा कि आज उनका जन्मदिन है। जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काम किया उन कार्यों को निशांत आगे बढ़ाएं। जदयू का नेतृत्व करें। बिहार वासियों की मांग है कि वे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना डीएम के पैर छुए; वायरल हो गया वीडियो
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी में कौन-कौन? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; कल बरसे थे तेजस्वी

निशांत कुमार को पॉलिटिक्स में आने की मांग कुछ जदयू नेताओं द्वारा पहले से की जाती रही है। गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने तो यहां तक कहा कि वे नहीं आते हैं तो जदयू छिन्न भिन्न हो जाएगा। पटना में उनके लिए पोस्टरबाजी भी की गयी। हालांकि, नीतीश कुमार या निशांत कुमार या पार्टी की ओर से ऑफिसियली अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू MP ने निशांत को बताई सीट
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:जाति जनगणना पर बोले नीतीश के बेटे निशांत- बेहतर फैसला,पापा शुरू से सपोर्ट में थे
ये भी पढ़ें:निशांत को मैंने राजनीति में लाया, नहीं तो JDU खत्म हो जाएगी;बोले CM नीतीश के MLA
ये भी पढ़ें:फिर लालू-नीतीश में क्या अंतर? निशांत के राजनीति में आने के खिलाफ बोल गए JDU नेता
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के बेटे पर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान, कहा- CM मैटेरियल हैं निशांत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।