CM Nitish son Nishant touched Patna DM feet video goes viral सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना डीएम के पैर छुए; वायरल हो गया वीडियो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना डीएम के पैर छुए; वायरल हो गया वीडियो

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पटना के जिलाधिकारी के पैर छूने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल नीतीश के साथ निशांत बख्तियारपुर पहुंचे थे। इसी दौरान वो डीएम के पैर छूने को झुके तो त्यागराज एसएम ने उन्हें रोका और हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Sat, 28 June 2025 10:32 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना डीएम के पैर छुए; वायरल हो गया वीडियो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का एक ऐसा वाकया सामने आया है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सीएम नीतीश के साथ बख्तियारपुर पहुंचे निशांत की पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम के पैर छूते हुए उनकी फोटो वायरल हो रही है। हालांकि इस दौरान डीएम उनको रोकते हुए नजर आए और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जाता है कि डीएम त्यागराजन पटना आने से पहले गया और नालंदा समेत अन्य जिलों के डीएम रह चुके हैं। खास तौर पर नालंदा में डीएम रहने के दौरान त्यागराजन और निशांत के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। इससे पहले निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश के साथ चल रहे जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के भी पैर छुए थे। इस दौरान नीतीश मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी में कौन-कौन? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; कल बरसे थे तेजस्वी
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू MP ने निशांत को बताई सीट

दरअसल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट, मैरीन ड्राइव और पैदल पथ का उद्घाटन किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग की ओर से गंगा की मुख्यधारा को पुनर्जीवित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। घनशुकपुर से रानीसराय तक गंगा की धारा को सक्रिय करने और पक्का तट विकसित करने की योजनाओं को लेकर सीएम ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करते हुये पक्का तट सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि दूर गई गंगा को हम वापस आए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।