Jayant Jigyasu RJD names Nitish Kumar Bhoonja Party leaders whom Tejashwi accused to block Nishant entry in politics नीतीश की ‘भूंजा पार्टी’ में कौन-कौन हैं? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; तेजस्वी बोले थे- निशांत का रास्ता रोक रहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश की ‘भूंजा पार्टी’ में कौन-कौन हैं? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; तेजस्वी बोले थे- निशांत का रास्ता रोक रहे

दामाद और बहनोई पर बहस के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की कथित ‘भूंजा पार्टी’ को निशाने पर ले लिया है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु ने उन लोगों के नाम गिना दिए हैं, जिन्हें आरजेडी ‘भूंजा पार्टी’ मानती है।

Fri, 20 June 2025 10:07 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश की ‘भूंजा पार्टी’ में कौन-कौन हैं? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; तेजस्वी बोले थे- निशांत का रास्ता रोक रहे

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष के नेताओं के दामाद और बहनोई के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथित ‘भूंजा पार्टी’ को निशाने पर ले लिया है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरोप लगाया था कि भूंजा पार्टी वालों ने अपने-अपने परिजनों को फिक्स कर लिया लेकिन सीएम के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में नहीं आने देना चाहते हैं। तेजस्वी के इस बयान के बाद अटकलबाजी चल रही थी कि ‘भूंजा पार्टी’ में कौन-कौन हैं। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु ने अब वो नाम गिना दिए हैं, जिन्हें आरजेडी नेता ‘भूंजा पार्टी’ वाले मानते हैं।

जयंत जिज्ञासु ने कहा- “भूंजा पार्टी में वही सारे लोग हैं, जो मुख्यमंत्री तक राज्य की स्थिति, विधि-व्यवस्था की दशा को पहुंचने नहीं दे रहे हैं। और मुख्यमंत्री अब कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में मालूम नहीं पड़ते हैं। जो उनके अति निकटस्थ आरसीपी सिंह थे, वह भी बहुत पहले कह चुके हैं कि उसमें ललन सिंह से लेकर संजय झा से लेकर विजय चौधरी से लेकर अशोक चौधरी, ये सारे लोग उस भूंजा पार्टी में शामिल हैं। प्लस जो उनके कुछ अधिकारी हैं, जो रिटायर्ड हैं।” जयंत ने आरोप लगाया कि विधि-व्यवस्था पर बैठक लेने का हक सीएम को है लेकिन कोई और लेता है। इससे मुख्यमंत्री की पद और गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन भी होता है।

नीतीश कुमार की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव का आरोप

तेजस्वी ने बुधवार को कहा था- “जनता दल यूनाइटेड के मंत्री कह रहे हैं कि आरएसएस कोटा भी होता है। इसमें आरोप क्या लगाएं, ये तो प्रमाण है। उन्हीं के लोगों ने प्रमाणित किया है। और कितने लोग आरएसएस कोटा से हैं। कौन-कौन लोग हैं। बिहार में कहां-कहां आरएसएस कोटा है। ये तो मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। उन्हीं के मंत्री कह रहे हैं कि आरएसएस कोटा से आए हैं, आयोग में जगह मिली है तो अब इसमें बचा कहां कुछ। ये तो पूरी तरीके से प्रमाणित हो गया।”

RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई

इसके बाद तेजस्वी ने “भूंजा पार्टी’ पर हमला बोल दिया और कहा- “ये जो भूंजा पार्टी वाला लोग हैं ना। इन लोगों को तो ईश्वरीय वरदान मिल गया कि मुख्यमंत्री ऐसी अवस्था में हैं। संजय झा अपने बच्चा लोग को फिक्स कर दिए। अशोक चौधरी अपने बच्चा लोग को फिक्स कर दिए। दीपक जी अपनी बीवी को फिक्स कर दिए। और निशांत कुमार आना चाहते हैं राजनीति में, निशांत को (से) यही भूंजा पार्टी वाले लोग असहज महसूस करते हैं। और साजिश के चलते निशांत को नहीं आने देना चाहते हैं। सीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि वो अचेत अवस्था में हैं। ये बड़ी बात है।”

NDA नेताओं के दामाद के बाद संजय झा की बेटियों पर बवाल, SC में केंद्र सरकार की वकील बनीं दोनों बहनें

तेजस्वी ने आगे कहा- "यही भूंजा पार्टी वाला लोग अपने रिश्तेदारों को, जमाइयों को, सबको सेट कर दिया। निशांत की इच्छा है, मुख्यमंत्री की इच्छा है तो भूंजा पार्टी वाले लोग षड्यंत्र के तहत, साजिश के तहत इनको राजनीति में नहीं आने देना चाहते हैं। क्योंकि ये लोग सत्ता को भोग रहे हैं। मलाई खा रहे हैं। रेवड़ी बांट रहे हैं। इनको लगता है कि ईश्वरीय वरदान मिल गया है क्योंकि सीएम अचेत अवस्था में हैं। यही हो रहा है बिहार में।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर, जेडीयू MP ने निशांत को बताई सीट
ये भी पढ़ें:जाति जनगणना पर बोले नीतीश के बेटे निशांत- बेहतर फैसला,पापा शुरू से सपोर्ट में थे
ये भी पढ़ें:नीतीश फिट हैं, 5 साल और CM रह सकते हैं; बेटे निशांत का दावा, तेजस्वी छोटा भाई
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, पीके ने तेजस्वी को भी लपेटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।