Sell some proper of LARA company and start Lalu pension JDU takes a dig at Tejashwi 'लारा' कंपनी की थोड़ी संपत्ति बेच लालू पेंशन शुरू कीजिए, लेकिन... तेजस्वी पर जदयू ने कसा तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'लारा' कंपनी की थोड़ी संपत्ति बेच लालू पेंशन शुरू कीजिए, लेकिन... तेजस्वी पर जदयू ने कसा तंज

नीरज कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का परिचय दिया है। इससे समाज के हर तबके के लोगों को लाभ मिलेगा। तेजस्वी यादव को लालू राबड़ी कंपनी की कुछ संपत्ति बेचकर लालू पेंशन शुरू करना चाहिए।

Sat, 21 June 2025 03:01 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
'लारा' कंपनी की थोड़ी संपत्ति बेच लालू पेंशन शुरू कीजिए, लेकिन... तेजस्वी पर जदयू ने कसा तंज

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी पर राजद की प्रतिक्रिया का जदयू ने करारा जवाब दिया है। ऐलान के बाद राजद प्रवक्ता एज्या ने कहा है कि तेजस्वी यादव से डरकर नीतीश सरकार ने यह फैसला लिया है। इसका जवाब देते हुए जदयू की ओर से कहा गया है कि सिर्फ आलोचना नहीं करें, लारा कंपनी(लालू-राबड़ी) की थोड़ी संपत्ति बेचकर लालू पेशन या तेजस्वी पेंशन शुरू करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा पेंशन की राशि बढ़ा कर करीब तीन गुना कर दिया है। पहले 400 रुपए प्रति माह दिए जाते थे। अब इसे बढ़ाकर 1100 करने ऐलान खुद नीतीश कुमार ने किया है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का परिचय दिया है। इससे समाज के हर तबके के लोगों को लाभ मिलेगा। महिलाओं का सम्मान करना, वृद्धजनों का आशीर्वाद लेना और दिव्यांगजनों का स्नेह लेना नीतीश कुमार की कार्यशैली है। इसके लिए एनडीए सरकार के प्रति आभार। लेकिन विपक्ष के साथी से अनुरोध है कि लालूवाद की विचारधारा के तहत कई दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाए के लोगों का राजनैतिक संहार करने वालों को मौका मिला है। तेजस्वी यादव 'लारा' संपत्ति का एक हिस्सा बाजार भाव पर बेच दें और लालू पेंशन योजना चालू करें। अगर पिता से राजनैतिक मतभेद है तो तेजस्वी पेशन योजना चलाएं। ध्यान रहे कि कोई बिचौलिया नहीं रहे। जैसे लिफाफा देते है वैसे ही पेंशन भी दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी, पीके के मुद्दे मारने लगे नीतीश; नौकरी में डोमिसाइल के बाद पेंशन बढ़ा दी

पेंशन बढ़ाने के नीतीश कुमार के फैसले की खबर आने पर राजद प्रवक्ता एज्या यादव ने एक न्यूज चैनल से फोन पर बात चीत में कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव पहले ही पेंशन बढ़ाने की बात कह चुके हैं। नीतीश कुमार और उनकी सरकार ने डरकर इसमें बढ़ोतरी की है। असल में तेजस्वी यादव ही बधाई के हकदार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा बाप चारा चोर…पटना में लगे पोस्टर; तेजस्वी के बिगड़े बोल से सियासत सुलगी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव पहले आरजेडी में डोमिसाइल लागू करें, दिलीप जायसवाल का पलटवार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 3 गुना बढ़ाया पेंशन, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग को हर माह 1100 रु मिलेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।