Prashant Kishor says we will give Rs 2000 Tejashwi said Nitish copied us Bihar pension hike politics प्रशांत किशोर बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू

बिहार में चुनाव से पहले बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये किए जाने पर राजनीति हो शुरू हो गई है। विपक्षी दल आरजेडी के नेता तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर उनकी नकल करने का आरोप लगाया। वहीं, प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो पेंशन 2000 रुपये कर दी जाएगी।

Sat, 21 June 2025 05:41 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू

Bihar Pension Hike: बिहार में चुनावी साल में नीतीश सरकार द्वारा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी के फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर उनके वादे की नकल करने का आरोप लगाया है। वहीं, जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनके दबाव में आकर सरकार ने पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये की है। पीके ने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर इस पेंशन की राशि को और बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा।

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हमारी सरकार बनी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति महीना किया जाएगा। साथ ही माई बहन योजना के तहत महिलाओं को 255 रुपये दिए जाएंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने उनकी घोषणा की नकल करने की कोशिश की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी, पीके के मुद्दे मारने लगे नीतीश; नौकरी में डोमिसाइल के बाद पेंशन बढ़ा दी

दूसरी ओर, प्रशांत किशोर ने भी कहा कि नीतीश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी पर तंज कसा। पीके ने कहा कि यह जन सुराज की ताकत का असर है। उन्होंने वादा किया कि सरकार ने पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये की है। जन सुराज की सरकार बनने पर इसे छठ के बाद बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 3 गुना बढ़ाया पेंशन, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग को हर माह 1100 रु मिलेंगे

जुलाई से मिलने लगेगी बढ़ी हुई पेंशन

बिहार में सामाजिक पेंशन योजना से 1 करोड़ 9 लाख लोग जुड़े हुए हैं। हर महीने सरकार इन्हें 400 रुपये की पेंशन देती आई है। अब इसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा लाभार्थियों को अब अगले महीने यानी जुलाई से ही 1100 रुपये मिलने लगेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पेंशन की राशि 10 जुलाई को लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। इससे पहले पेंशन में लगभग ढाई से तीन गुना की बढ़ोतरी को एनडीए सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।