My father fodder thief posters in Patna Tejashwi harsh words on Modi Nitish stirred up politics in Bihar मेरा बाप चारा चोर…पटना में लगे पोस्टर; मोदी-नीतीश पर तेजस्वी के बिगड़े बोल से सियासत सुलगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरा बाप चारा चोर…पटना में लगे पोस्टर; मोदी-नीतीश पर तेजस्वी के बिगड़े बोल से सियासत सुलगी

पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें लिखा गया है- मेरा बाप चारा चोर है।

Sat, 21 June 2025 10:26 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मेरा बाप चारा चोर…पटना में लगे पोस्टर; मोदी-नीतीश पर तेजस्वी के बिगड़े बोल से सियासत सुलगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव की एक टिप्पणी से बिहार की सियासत सुलग गई है। पूरा एनडीए तेजस्वी यादव के पीछे पड़ गया है। बयानों के तीर के बाद पोस्टर और कार्टून के सहारे लालू और तेजस्वी पर हमला किया जा रहा है। पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें लिखा गया है- मेरा बाप चारा चोर है। शुक्रवार को पीएम के बिहार दौरे के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने कहा कि पॉकेट... पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए।

शुक्रवार को पीएम मोदी बिहार दौरे पर थे। उन्होंने सीवान के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले करीब दस हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम आए और चले गए। लेकिन बिहार में बड़ी सियासी बहस पीछे छोड़ गए। पीएम ने सीवान के मंच से राजद, कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। जवाब में लालू यादव ने मौसम के बहाने तंज कसा। तेजस्वी यादव पिता से कई कदम आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि पीएम बिहार की जनता के पॉकेट से निकले धन पर बिहार आते हैं। जनता की गाढ़ी कमाई(सरकारी राशि) पर राजनीति करते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पॉकेट... पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए।

तेजस्वी का बयान आते ही बीजेपी, जदयू और लोजपा के नेता भड़क गए। सबने एक स्वर में तेजस्वी के बयान की निंदा की। शनिवार को पटना का नजारा बदल गया। सड़कों और चौक चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लग गए। लिखा था मेरा बाप चारा चोर है, वोट दीजिए। एक भैंस पर लालू यादव और तेजस्वी यादव को बैठा दिखाया गया जिसमें तेजस्वी यादव के हाथ में कमान है। हालांकि, यह एक कार्टून है। पोस्टर पर किसी का नाम नहीं लिखा है। कोई निवेदक भी नहीं है।

शुक्रवार को तेजस्वी यादव के इस बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा था कि अमिताभ बच्चन की एक फिल्म है जिसमें हाथ पर लिखा है कि मेरा बाप चोर है। तेजस्वी यादव को यही करना पड़ेगा। जदयू ने नेता प्रतिपक्ष के संस्कार पर सवाल उठा दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।