jitan ram manjhi said nalayak beta to tejashwi yadav on his damad aayog statement पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतारते हैं.., तेजस्वी के दामाद वाले नहले पर जीतन राम मांझी का दहला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतारते हैं.., तेजस्वी के दामाद वाले नहले पर जीतन राम मांझी का दहला

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘बेटे और दामाद दो तरह के होतें है…एक लायक,दूसरा नालायक। लायक़ बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है,UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है।’

Sun, 22 June 2025 11:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतारते हैं.., तेजस्वी के दामाद वाले नहले पर जीतन राम मांझी का दहला

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी भी तेज है। अभी हाल ही में नेता प्रतपिक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में कुछ आयोगों में नियुक्तियों को लेकर दामाद आयोग कहकर एनडीए सरकार को घेरा था। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इसपर जवाब दिया है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने आयोगों में दामादों को जगह दिए जाने को लेकर विपक्ष की आलोचना पर पलटवार किया। रविवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि बेटे और दामाद दो तरह के होतें है।

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, 'बेटे और दामाद दो तरह के होतें है…एक लायक,दूसरा नालायक। लायक़ बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है,UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश-कुशवाहा को छोड़ नेता फैक्ट्री बने हुए हैं सबके परिवार, खुद गिन लीजिए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार में परिजनों से रूठ कर घर से निकली लड़की, यूपी में ऑटो चालक ने कर डाला रेप

नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता, पिता की कृपा से क्रिकेट खेलता है और जब वहां भी फेल कर जाता है तो वही पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतार देतें हैं और ज़बरदस्ती उसे दल की कमान सौंप देतें हैं। वैसे ही लायक़ दामाद अपने समाज का पहला इंजीनियर होता है और कई चुनाव लड़ने, समाजिक कार्य करने के बाद योग्यता के आधार पर उन्हें कोई ओहदा दिया जाता है।

वहीं दूसरी ओर नालायक दामाद इंजिनियरिंग करने के बावजूद घर जमाई बनता है और रोज़ाना सांस-ससुर-साले की गाली सुनने के बावजूद सांसद पत्नी का पर्स ढोए फिरता है।

आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने हाल ही में कुछ आयोगों का गठन किया था। इन आयोगों के गठन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन आयोगों में सदस्यों की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार को एक समर्पित जमाई आयोग बनाना चाहिए, ताकि सभी के दामादों को एडजस्ट किया सके। एक स्पेशल अरेंजमेंट आयोग भी बना देना चाहिए।

नीतीश सरकार ने सवर्ण, एससी, मछुआरा, महादलित आयोग बनाया है। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा मृणाल पासवान और उपाध्यक्ष के तौर पर जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी का चयन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।