Nitish Nishchay Rath arrived from Haryana hi tech style will be seen in Bihar elections know its specialties हरियाणा से आया नीतीश का 'निश्चय रथ', बिहार चुनाव में दिखेगा हाईटेक अंदाज, जानें खासियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हरियाणा से आया नीतीश का 'निश्चय रथ', बिहार चुनाव में दिखेगा हाईटेक अंदाज, जानें खासियत

सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी रथ 'निश्चय रथ' तैयार करवाया है, जो हरियाणा से लाया गया है। जिसमें जदयू का चुनाव चिह्न है, और सात निश्चय योजना की उपलब्धियों को दर्शाता है। आगामी चुनाव प्रचार के लिए नीतीश कुमार इस रथ का इस्तेमाल करेंगे। जो हाईटेक सुविधाओं से लैस है।

Mon, 28 July 2025 05:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हरियाणा से आया नीतीश का 'निश्चय रथ', बिहार चुनाव में दिखेगा हाईटेक अंदाज, जानें खासियत

बिहार चुनाव की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार के लिए उनका हाईटेक रथ भी हरियाणा से आ गया है। जो कई सुविधाओं और टेक्नोलॉजी से लैस है। जिसे 'निश्चय रथ' नाम दिया गया है। हालांकि दिखने में तो वैनिटी वैन की तरह है। रथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो लगी है। ये रथ नीतीश सरकार के 'सात निश्चय' का संदेश देते दिख रहा है। जिस पर बहन-बेटियों के सपने साकार, धन्यवाद नीतीश कुमार का स्लोगन भी लिखा हुआ है। इस रथ पर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू का चुनाव चिन्ह है। भाजपा को रथ पर कोई जगह नहीं मिली है।

नीतीश के निश्चय रथ की खासियत की बात करें तो इसमें आरामदायक और एडजस्टेबल सीटें हैं, जो लंबी यात्रा में थकान का एहसास नहीं होने देंगी। एसी और हिटर की भी सुविधा है, साथ ही हाइड्रोलिक सिस्टम भी लगा है। जिसके जरिए बस की छत पर पहुंचा जा सकता है। छत को चारों तरफ से रेलिंग के जरिए घेराबंदी है। छत पर फ्लड लाइट भी लगी हैं, ताकि रात में भी चुनावी कार्यक्रम किए जा सके। रथ में प्राइवेसी का भी ख्याल रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की चुनाव से पूर्व 1 और सौगात, वैशाली में बुद्ध संग्रहालय का 29 को लोकार्पण
ये भी पढ़ें:आरजेडी के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने किया बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:नीतीश के सफाई कर्मचारी आयोग पर राजद- कांग्रेस टेंशन में, बीजेपी-जदयू का पलटवार

जानकारी के मुताबिक निश्चय रथ का इस्तेमाल सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड शो के दौरान करेंगे। आने वाले वक्त में चुनाव प्रचार के दौरान ये रथ बिहार की अलग-अलग विधानसभाओं में घूमता दिखेगा। दरअसल इस रथ के जरिए बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। सात निश्चय में जिसमें हर घर नल का जल, हर घर शौचालय निर्माण, हर घर बिजली पहुंचाना, गली-नाली पक्कीकरण और आर्थिक हल, युवाओं को बल, महिलाओं को सशक्त करना, शहरी विकास की योजना शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुनौराधाम का CM नीतीश ने किया निरीक्षण; सीता मंदिर में पूजा;8 अगस्त को भूमि पूजन
ये भी पढ़ें:880 करोड़ में पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर, अमित शाह इस दिन रखेंगे आधारशिला

इससे पहले वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के रथ की काफी चर्चा हुई थी। इस रथ से उन्होने साल 2023 में निषाद आरक्षण यात्रा निकाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में सहनी के रथ की कीमत 3 से 4 करोड़ आंकी गई थी। जिसमें राजशाही डिजाइन वाले कुर्सी-टेबल, गोल्डन प्लेट जड़ी दीवारें, महंगी लाइटिंग समेत महलों जैसी सुविधा थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।