Tejashwi Yadav road show vehicle ran over security guard foot second accident in Voter Adhikar Yatra तेजस्वी यादव के रोड शो में सुरक्षाकर्मी का पैर टूटा, वोटर अधिकार यात्रा में दूसरा हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव के रोड शो में सुरक्षाकर्मी का पैर टूटा, वोटर अधिकार यात्रा में दूसरा हादसा

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दूसरा हादसा हो गया। शेखपुरा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के रोड शो के दौरान एक सुरक्षाकर्मी वहां चल रही एक गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर टूट गया। 

Thu, 21 Aug 2025 06:35 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, शेखपुरा
share
तेजस्वी यादव के रोड शो में सुरक्षाकर्मी का पैर टूटा, वोटर अधिकार यात्रा में दूसरा हादसा

बिहार महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक बार फिर हादसा हो गया। शेखपुरा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो के दौरान एक गाड़ी की चपेट में आने से एक सुरक्षाकर्मी का पैर टूट गया। गाड़ी का टायर सुरक्षाकर्मी के पैर पर चढ़ गया। इससे उसका पैर टूट गया। यह हादसा खांडपर मोहल्ले में हुई। घायल सुरक्षाकर्मी एक नेता का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। दो दिन पहले नवादा में भी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हादसा हुआ था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की थार गाड़ी की टक्कर से एक पुलिसकर्मी का पैर टूट गया था। उस मामले में राहुल के ड्राइवर पर एफआईआर हुई थी।

जानकारी के अनुसार, महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार को सुबह शेखपुरा से शुरू हुई। महागठबंधन के नेताओं ने शहर में चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान भीड़ की आपाधापी में एक सुरक्षाकर्मी वहां चल रही गाड़ी की चपेट में आ गया। घायल अंगरक्षक झारखंड के देवघर के रामप्रवेश सिंह का पुत्र शंभु सिंह है। घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से नालंदा जिले के पावापुरी रेफर कर दिया गया। घायल अंगरक्षक किस नेता के बॉडीगार्ड हैं, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल और तेजस्वी के ड्राइवर पर FIR, पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ी थी थार

नवादा में राहुल-तेजस्वी के ड्राइवर पर एफआईआर

बीते मंगलवार को नवादा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की थार गाड़ी चला रहे ड्राइवर पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है। दरअसल, नवादा में महागठबंधन की यात्रा के दौरान थार गाड़ी से एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग गई थी। इससे उसका पैर टूट गया था। जब यह हादसा हुआ तब राहुल और तेजस्वी उसी गाड़ी पर मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।