Tejashwi Yadav explained the meaning of Baniya in the Vaishya conference said now build Bihar lashed out at BJP JDU तेजस्वी यादव ने वैश्य सम्मेलन में 'बनिया' का मतलब समझाया, कहा- अब बिहार को बनाइए, बीजेपी जदयू पर बरसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव ने वैश्य सम्मेलन में 'बनिया' का मतलब समझाया, कहा- अब बिहार को बनाइए, बीजेपी जदयू पर बरसे

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने छोटे व्यवसायियों को बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इनके पास कोई प्लान आप लोगों के लिए नहीं है। आप लोगों ने समाज को बनाया अब बिहार को बनाइए।

Sun, 29 June 2025 04:51 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव ने वैश्य सम्मेलन में 'बनिया' का मतलब समझाया, कहा- अब बिहार को बनाइए, बीजेपी जदयू पर बरसे

पटना के बापू सभागार में आयोजित वैश्य महासम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद बिहार के लिए इन लोगों ने कुछ नहीं किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बनिया का मतलब होता है 'बनिए', कुछ 'बिगाड़िए' नहीं। आप लोगों ने व्यापार को बनाया, समाज को बनाया, समृद्धि लाई। अब बिहार को बनाने की बारी है। आप लोग मिलकर बिहार को बनाने में अपनी भूमिका निभाइए। यही इस सम्मेलन का मकसद होना चाहिए। तेजस्वी ने मीडिया को भी निशाने पर लिया।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जदयू पर हमला करते हुए कहा कि जंगलराज के नाम पर लगातार लोगों को डराया जा रहा है। लेकिन आज बिहार अपराध से कराह रहा है इसे कोई नहीं देखता। नीति आयोग की रिपोर्ट बताती है कि पयालन, बेरोजगारी, और गरीबी में बिहार नंबर वन है। एक शुगर मिल इन लोगों ने चालू नहीं कराया। लेकिन 2005 के बाद से अपराध बहुत बढ़ा। जून तक एक सौ से ज्यादा बनिया समाज की हत्या हुई। दुकान में घुसकर गोली मार देते हैं। इस पर सरकार आप लोगों को कोई सुरक्षा नहीं दी। मुख्यमंत्री कभी भी किसी पीड़ित से मिलने नहीं गए। मीडिया भी इसे नहीं दिखाता लेकिन लालू यादव और तेजस्वी यादव में कमियां खोजते रहते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने छोटे व्यवसायियों को बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इनके पास कोई प्लान आप लोगों के लिए नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में वर्ल्ड क्लास आईटी पार्क बने। बिहार कल कारखानों का हब बने। टूरिज्म पॉलिसी बने ताकि पयर्टक आएं तो आप लोगों का व्यापार बढ़े। लेकिन वर्तमान सरकार का इस पर कोई विजन नहीं है। जब हमारी सरकार थी तो समीर महासेठ मंत्री थे विभाग के। हमने इन्हें जिम्मेदारी दे रखा था कि आप बिजनेश व्यापार को बढ़ावे देने और राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए खुलकर काम कीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरएसएस-बीजेपी वाले गरीबों का वोटिंग राइट छीनना चाहते: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे घर के बाहर चार-चार गोलियां चली हैं। लेकिन अभी तक अपराधी नहीं पकड़ा गया। नीतीश जी से पूछना चाहते हैं कि पहले ऐसा होता था क्या? आप सब लोगों को यही संदेश देना चाहते हैं कि जब हमारी सरकार बनेगी तो आपकी रक्षा तेजस्वी करेगा। आपको सताने वालों को तेजस्वी नहीं छोड़ेगा। राज्य में आज बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता। पहले घूसखोरों को थोड़ा लिहाज था। अब खुलकर मांगता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। नीतीश कुमार एके-47 वाले अपराधी को कानून बदलकर जेल से निकालते हैं और इधर आकर कहते हैं न्याय के साथ विकास।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलम बांट नौवीं फेल बिहार का राजा नहीं बन सकता, तेजस्वी पर पीके का तीखा वार
ये भी पढ़ें:जो 20 साल में नहीं हुआ, 20 माह में करेंगे; तेजस्वी बोले तो बीजेपी बिफरी
ये भी पढ़ें:क्या अति पिछड़ा कथावाचक नहीं बन सकता, इटावा कांड पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।