ninth class fail cannot become king of Bihar distributing pens Prashant Kishor attack on Tejashwi कलम बांट नौवीं फेल बिहार का राजा नहीं बन सकता, तेजस्वी के छात्र संसद पर प्रशांत किशोर का तीखा वार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कलम बांट नौवीं फेल बिहार का राजा नहीं बन सकता, तेजस्वी के छात्र संसद पर प्रशांत किशोर का तीखा वार

प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं को कलम बांट रहे हैं। उसी कलम से दसवीं की परीक्षा पास कर लेते। जो सामान्य परिवार के पढ़े लिखे बच्चे हैं वे दस साल पढ़ कर बेरोजगार हैं या मजदूरी कर रहे हैं। नौवीं फेल नेता का लड़का बिहार का राजा बनना चाहता है।

Fri, 27 June 2025 09:47 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कलम बांट नौवीं फेल बिहार का राजा नहीं बन सकता, तेजस्वी के छात्र संसद पर प्रशांत किशोर का तीखा वार

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को नौवीं फेल बताकर तीखा वार किया है। कहा है कि कलम बांटकर नौवीं फेल आदमी बिहार का राजा नहीं बन सकता। पहले भी पीके बार-बार नेता प्रतिपक्ष को पढ़ाई के मोर्चे पर घेर चुके हैं। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के युवा छात्र संसद के बहाने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को भी लपेटे में लिया।

प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं को कलम बांट रहे हैं। उसी कलम से दसवीं की परीक्षा पास कर लेते ताकि युवाओं को उनपर भरोसा हो। जो सामान्य परिवार के पढ़े लिखे बच्चे हैं वे दस साल पंद्रह साल पढ़ कर बेरोजगार हैं या मजदूरी कर रहे हैं। और यह नौवीं फेल नेता का लड़का बिहार का राजा बनना चाहता है। हम लोगों को कलम नहीं बांटना है, शिक्षा बांटना है। कलम और कॉपी बांटने से पढ़ाई नहीं हो जाती। अच्छा स्कूल होना चाहिए, अच्छी पढ़ाई होनी चाहिए। कलम बांट कर यह नौवीं फेल आदमी बिहार का राजा नहीं बन सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बैठकर बिहारियों का उड़ाते हैं मजाक, प्रशांत किशोर का राहुल पर हमला
ये भी पढ़ें:नौवीं फेल कहलाना बुरा नहीं लगता; पीके को तेजस्वी का जवाब, डिग्री लेकर…

इसके पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि तेजस्वी यादव के माता और पिता दोनों बिहार से सीएम रहे। फिर भी बेटे का नौवीं पास नहीं करना बताता है कि शिक्षा के प्रति इस आदमी में कितना लगाव है। हालांकि तेजस्वी यादव ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि कोई उन्हें नौवीं फेल कहता है तो बुरा नहीं लगता क्योंकि वे एक खिलाड़ी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू अध्यक्ष बने तो राजद का पतन निश्चित, बोले विजय सिन्हा; पीके ने भी तंज कसा
ये भी पढ़ें:जिस कॉलेज में किरानी थे उसके मालिक कैसे बने, पीके ने दिलीप जायसवाल को घेरा

राजद की ओर से भले ही तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया गया हो पर प्रशांत किशोर हमेशा इसका विरोध करते हैं। पीके यहां तक कहते हैं कि लालू प्रसाद अगर अपने परिवार से बाहर किसी भी यादव या अन्य जाति के नेता को सीएम उम्मीदवार बता दें तो जन सुराज लालू की पार्टी राजद के समर्थन में का करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी, पीके के मुद्दे मारने लगे नीतीश; नौकरी में डोमिसाइल के बाद पेंशन बढ़ा दी
ये भी पढ़ें:इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया सिखाया है; प्रशांत ने दिलीप का मजाक उड़ाया
ये भी पढ़ें:जन सुराज की तरफ बढ़ रहे हैं मनीष कश्यप, चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।