ye desh kisi ke baap ka nahi hai rjd tejashwi yadav in rally against waqf bill ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी यादव

पटना के गांधी मैदान में 'वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ' कांफ्रेंस के दौरान अपने भाषण में तेजस्वी यादव मंच से खूब गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है। आजाद की लडा़ई में सभी लोगों के पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया है।

Sun, 29 June 2025 03:18 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी यादव

पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने आवाज बुलंद की है। इस रैली में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए हैं। पटना के गांधी मैदान में 'वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ' कांफ्रेंस के दौरान अपने भाषण में तेजस्वी यादव मंच से खूब गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है। आजाद की लडा़ई में सभी लोगों के पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया है।

बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ बिल संशोधन लागू नहीं किया जाएगा। उत्तर से दक्षिण हिन्दुस्तान की सरजमीं का हर एक-एक इंच का इतिहास और हर एक पन्ना चीख-चीख कर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लडा़ई में चाहे हिंदू या मुसलमान , सिख हो या ईसाई सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने का काम किया है, ये देश किसी के बाप का देश नहीं है..हम सबों का देश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा पटना, गौरीचक में 2 लोगों को लगी गोली; तनाव

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस देश के लिए सभी लोगों ने शहादत दी है तब जाकर हम लोगों को आजादी मिली है। सबसे अहम बात यह है कि आपके जमीनों को छिना जा रहा है। अब भाजपा सत्ता से जाने वाली है। अल्पसंख्य, गरीब, पिछडा, अति पिछड़ा और दलित इन सब का वोट छिनने का काम किया जा रहा है।

अभी नया चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन आया है कि वो 8 लाख वोटरों की फिर से सूची बनाने जा रहे हैं। यह लोग वोटिंग के अधिकार को छिनने का प्रयास कर रहे हैं लिहाजा आप सतर्क रहें। तेजस्वी यादव ने कहा कि लेकिन हमलोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन बिल को मुस्लिम हितों के खिलाफ बताया और इसे रद्द करने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनी तो इस बिल को कूड़े में फेंक देंगे। 

आपको बता दें कि वक्फ बिल संशोधन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का गांधी पटना में महाजुटान हुआ था। इमारत-ए-शरिया की ओर से कुछ दिनों पहले इस महाजुटान को लेकर ऐलान किया गया था। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को घेरा

इधर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वक्फ के बहाने सियासी रोटी पकाना चाहते हैं, लेकिन अपने मकसद में वह कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी फायदे के लिए पटना के गांधी मैदान में आयोजित वक्फ बचाओ सम्मेलन के मंच पर पहुंच गए थे। लालू परिवार ने हमेशा मुसलमानों को बहला–फुसलाकर कर उनका वोट हासिल किया और बदले में उन्हें कुछ भी नहीं दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव आज जिस वक्फ को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उसकी संपत्ति पर सबसे अधिक अवैध कब्जा उनकी ही पार्टी से जुड़े लोगों ने कर रखा है। कब्रिस्तानों और वक्फ की संपत्ति पर 90 फीसदी कब्जा करने वाले लोग उनकी पार्टी से जुड़े हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।