What not done in 20 years will do in 20 months Tejashwi promise in Youth Parliament BJP reminded him of Ravana जो 20 साल में नहीं हुआ वह 20 माह में करेंगे; युवा संसद में तेजस्वी बोले, बीजेपी ने रावण की याद दिलाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जो 20 साल में नहीं हुआ वह 20 माह में करेंगे; युवा संसद में तेजस्वी बोले, बीजेपी ने रावण की याद दिलाई

छात्र युवा संसद में तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बार मौका दीजिए, जो काम बीस साल में नहीं हुआ वह बीस माह में करके दिखाएंगे।

Thu, 26 June 2025 05:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटटना
share
जो 20 साल में नहीं हुआ वह 20 माह में करेंगे; युवा संसद में तेजस्वी बोले, बीजेपी ने रावण की याद दिलाई

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के युवराज तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि उन्हें जनता एक मौका दे तो जो बीस सालों में नीतीश कुमार नहीं कर पाए वह मात्र बस महीनों में कर के दिखाएंगे। पटना बापू सभागार में आयोजित छात्र युवा सांसद में तेजस्वी याजव ने युवाओं के बीच कलम का वितरण किया। विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता ने राज्य की युवा पीढ़ी से बड़े-बड़े वादे किए। चुटकी लेते हुए बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लंकापति रावण भी अपनी जनता को झूठे सपने दिखाता था। इनकी चालाकी को बिहार के युवा समझते हैं।

पटना के बापू सभागार में युवा राजद की ओर से गुरुवार को छात्र युवा संसद का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव ने शिरकत की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने संसद में जुटी भीड़ और बिहार की जनता से बड़े-बड़े वायदे किए। उन्होंने कहा कि एनडीए और नीतीश कुमार को बीस साल तक मौका दिया। एक अवसर तेजस्वी यादव को दीजिए। इन लोगों ने जो बीस साल में नहीं किया वह मात्र बीस माह में कर देंगे। तेजस्वी यादव ने सत्रह महीने डिप्टी सीएम रहते विभिन्न विभागों में बहाली की भी चर्चा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी; तेजस्वी के वादों की बौछार

कार्यक्रम के मंच से तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की। कहा कि बार बार बिहार आते हैं पर बिहार से पलायन कैसे रुके, कैसे कोई कल कारखाने खुलें, कैसे रोजगार के अवसर बढ़े इस पर चर्चा नहीं करते। लालू जी और हमारी पार्टी को गाली देते हैं। लेकिन जनता सब देख रही है, जितना गाली देंगे उतना हमारा अच्छा होगा। जनता ही करारा जवाब दे देगी। बिहार की सोच में लहू नहीं क्रांति दौड़ता है। हम मिट्टी के नहीं हौसलों और हिम्मत से बने हैं। जहां सब रुक जाते हैं, वहीं से बिहारी आगाज करता है। पढ़ाई या लड़ाई हो, हम कभी पीछे नहीं हटते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के युवा छात्र संसद में बेकाबू हुई भीड़, गेट का शीशा टूटने से एक घायल

तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं को झूठे सपने दिखा रहे हैं। एक लंकापति रावण था जो वहां की जनता को झूठा सपना दिखाता था कि दूध की नदी बहा देगा, स्वर्ग तक सीढ़ी लगा देगा। बिहार के युवा इनकी चालाकी को समझते हैं। इन्हें जब भी मौका मिला, बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज स्थापित किया। बिहार की जनता दुबारा इनको राजनीति में देखना नहीं चाहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग
ये भी पढ़ें:क्या अति पिछड़ा कथावाचक नहीं बन सकता, इटावा कांड पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा
ये भी पढ़ें:नीतीश की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, कोइरी साधने में जुटे तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।