Tejashwi big allegation on PM Modi Election Commission said We had formed government in 2020 but पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, बोले- 2020 में हम सरकार बना लिए थे लेकिन..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, बोले- 2020 में हम सरकार बना लिए थे लेकिन...

तेजस्वी यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए। अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अगर संवैधानिक संस्थाएं ही बर्बाद हो जाएगी तो फिर लोगों को न्याय कहां मिलेगा।

Sun, 8 June 2025 12:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, बोले- 2020 में हम सरकार बना लिए थे लेकिन...

राहुल गांधी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 2014 के बाद से जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से जितने भी संवैधानिक संस्थाएं हैं सबको हाईजैक कर लिया गया है। रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग इलेक्शन का घोषणा करता है और चुनाव की तारीखों का घोषणा करता है। लेकिन, उससे पहले बीजेपी के आईडी सेल को पता होता है कि चुनाव कब होना है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए। अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अगर संवैधानिक संस्थाएं ही बर्बाद हो जाएगी तो फिर लोगों को न्याय कहां मिलेगा। कोई भी अधिकारी किसी की बातों में ना आए ये होना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि जब 2020 में मतों की गिनती हो रही थी तब हम लोग तो सरकार बना लिए थे लेकिन पहली बार उस समय चुनाव आयोग ने तीन बार प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी थी। उस वक्त हमलोग जीत रहे थे लेकिन शाम में अचानक गिनती रोक दी गई फिर देर रात गिनती शुरु की गई। रात को 11-12 बजे गिनती शुरु हुई और जो हमारे जीते हुए उम्मीदवार थे उनको किसी को 12 वोट से, किसी को 100 वोट से तो किसी को 500 वोट से हारने की घोषणा कर दी गई। जो उम्मीदवार शाम तक जीत रहे थे वो रात में हार गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगरबत्ती घुमाया और मत्था टेका, तेजस्वी जिस सड़क पर हादसे में बचे उसकी हुई पूजा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के काफिले में घुसा ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी घायल; 5 फीट दूर थे आरजेडी नेता

इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्रा की एक सभा में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मैच फिक्सिंग हो जाती है। इस पर आयोग की ओर से जवाब भी दिया गया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जहां राहुल गांधी की पार्टी जीत जाती है वहां उन्हें सबकुछ ठीक लगता है। लेकिन, जहां हार जाती है वहीं गड़बड़ी दिखती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र के पोलिंग बूथ से CCTV फुटेज जारी करें, चुनाव आयोग से राहुल की मांग
ये भी पढ़ें:'अब बिहार में होगी मैच फिक्सिंग', राहुल ने महाराष्ट्र में लगाया 'धांधली' का आरोप
ये भी पढ़ें:मैं भी आपकी तरह शादी नहीं करूंगी; राहुल से बोली लड़की, वायरल किस्सा भी सुनाया
ये भी पढ़ें:महिलाओं से संवाद, मोदी-नीतीश पर सियासी वार, राहुल के बिहार दौरे की बड़ी बातें
ये भी पढ़ें:जातीय जनगणना पर राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी ने किया पलटवार
ये भी पढ़ें:सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नीतीश पर बरसे राहुल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।