Credit war on caste census BJPs retort to Rahul Gandhis claim Amit Shah Modi announced जातीय जनगणना पर क्रेडिट वॉर; राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी का पलटवार- अमित शाह, मोदी..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

जातीय जनगणना पर क्रेडिट वॉर; राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी का पलटवार- अमित शाह, मोदी...

नीरज कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 18 सितम्बर 2024 को ही ऐलान कर दिया था कि देश में जातीय जगणना कराई जाएगी। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। कांग्रेस की नीति हमेशा से इसके विरोध की रही है।

Fri, 6 June 2025 06:51 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जातीय जनगणना पर क्रेडिट वॉर; राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी का पलटवार- अमित शाह, मोदी...

नालंदा के ओबीसी सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि उनके दबाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना का ऐलान किया। कांग्रेस पार्टी जाति जनगणना की पक्षधर रही है। उनकी मांग के आगे नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया। बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार किया है। प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बिना कुछ किए क्रेडिट ले रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को अवसरवादी नेता करार दिया।

बयान जारी कर बीजेपी बिहार प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 18 सितम्बर 2024 को ही ऐलान कर दिया था कि देश में जातीय जगणना कराई जाएगी। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। कांग्रेस की नीति हमेशा से इसके विरोध की रही है। 2011 में कांग्रेस की सरकार ने जातीय जगणना कराया था। लेकिन इसे प्रकाशित नहीं किया। राहुल गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए कि रिपोर्ट क्यों नहीं जारी किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नीतीश पर बरसे राहुल

नीरज कुमार ने कहा कि मोदी जी की जातीय जनणना की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और इसका श्रेय लेने का प्रयास राहुल गांधी लेना चाहते हैं। इसका सीधा और साफ मतलब यह हुआ कि वह राजनैतिक रूप से अवसरवादी हैं, और कुछ भी नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो राहुल गांधी किडनैप हो जाते, सोनिया को लालू से डील करना पड़ता;क्यों बोले मांझी

नालंदा की सभा में राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। कहा कि बिहार क्राइम कपिटल बन गया है। इसके जवाब में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जिस हॉल में भाषण दे रहे थे उसे नीतीश कुमार ने ही बनवाया। वे राजगीर में सफारी देखने नहीं गए जहां आदमी और शेर साथ घूमते हैं। उन्हें नालंदा विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर पढ़ाई करना चाहिए जहां 22 देशों के छात्र आकर पढ़ाई करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं

उन्होंने कहा कि गया के फल्गू नदी में पानी नहीं आता था। लेकिन नीतीश कुमार ने रबर डैम बनाकर इसमें पानी पहुंचाया। अगर आपको बिहार क्राइम कैपिटल लगता है तो टूरिज्म डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देख लीजिए। बिहार आध्यात्मिक टूरिज्म के मामले में काफी आगे है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।