I will also not marry like you Slum girl spoke to Rahul Gandhi and also narrated a viral anecdote मैं भी आपकी तरह शादी नहीं करूंगी; राहुल गांधी से बोली स्लम की लड़की, वायरल किस्सा भी सुनाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मैं भी आपकी तरह शादी नहीं करूंगी; राहुल गांधी से बोली स्लम की लड़की, वायरल किस्सा भी सुनाया

गयाजी में महिला संवाद के दौरान स्लम की रहने वाली रिया पासवान ने राहुल गांधी से कहा कि मैं आपकी तरह नेता बनना चाहती हूं, आपकी तरह शादी भी नहीं करना चाहती। जब मैं शक्ति अभियान में आई, तब मुझे पता चला कि राजनीति क्या होती है। मैं इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हूं।

Fri, 6 June 2025 11:08 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गया/पटना
share
मैं भी आपकी तरह शादी नहीं करूंगी; राहुल गांधी से बोली स्लम की लड़की, वायरल किस्सा भी सुनाया

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गयाजी में कांग्रेस के 'महिला संवाद कार्यक्रम' में शामिल हुए। इस दौरान स्लम की रहने वाली रिया पासवान ने कुछ ऐसा कर दिया। जिसे सुनकर राहुल भी मुस्कुरा दिए। रिया ने कहा कि मैं भी आपकी तरह बड़ा नेता बनना चाहती हूं, आपकी तरह शादी नहीं करना चाहती हूं। स्लम में रहने वाली रिया ने बताया कि मैं जहां रहती हूं, वहां बेरोजगारी, गरीबी है। सभी दलित समाज के लोग रहते हैं। हम जहां रहते हैं, वहां नगर निगम है, मौर्या लोक है, इस्कॉन टेंपल है। लेकिन स्लम एरिया में अच्छी शिक्षा नहीं मिलती है, रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं है।

अपने इलाके की समस्याएं बताते हुए रिया ने कहा कि हमारे घर से दो मिनट के रास्ते पर नगर निगम है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्लम एरिया में नशे की भी समस्या है। एक तीन साल की बच्ची चोरी हो गई थी, काफी संघर्ष के बाद स्लम एरिया में एक चौकी खुली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं से संवाद, मोदी-नीतीश पर सियासी वार, राहुल के बिहार दौरे की बड़ी बातें
ये भी पढ़ें:महागठबंधन सरकार में अपराध…बिहार को क्राइम कैपिटल बताने वाले राहुल पर PK का तंज

एक किस्से का जिक्र का करते हुए रिया ने बताया कि एक प्रोग्राम में मैंने कहा था कि बच्चियों को सैनेटरी पैड मुफ्त मिलना चाहिए। तब एक महिला अधिकारी ने मुझे डांटा था। ये वीडियो बहुत वायरल हुआ था, उन्होंने कहा था कि आज पैड मांग रही हो, कल जूते मांगोगी, फिर गर्भ निरोधक भी मांगोगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला अधिकारी को माफी मांगनी पड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जातीय जनगणना पर राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी ने किया पलटवार
ये भी पढ़ें:सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नीतीश पर बरसे राहुल
ये भी पढ़ें:राहुल को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं

राहुल गांधी ने महिला संवाद कार्यक्रम में 5 से अधिक महिलाओं से बात की। इनमें नरेगा, मनरेगा, दाई का काम करने वाली महिला, जीविका दीदी और स्लम में रहने वाली लड़की शामिल थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।