Bihar became crime capital from land of truth, justice and non violence Rahul Gandhi lashes out at Nitish सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नालंदा में नीतीश पर बरसे राहुल गांधी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नालंदा में नीतीश पर बरसे राहुल गांधी

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा किया।

Fri, 6 June 2025 04:37 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गया
share
सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नालंदा में नीतीश पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शु्क्रवार को नालंदा के राजगीर में आयोजित सम्मेलन में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिस बिहार की पहचान सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती के रूप में थी उसे क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया बना दिया। कहा कि गरीब तबके को देखने वाला कोई नहीं है। यह भी कहा कि कांग्रेस के दबाव में जातीय जगणना का फैसला मोदी सरकार ने लिया। लेकिन ये लोग कभी भी असली जातीय जनगणना नहीं कराएंगे। जिस दिन यह हो गया उसी दिन इनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी।

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि कहां थे और कहां पहुंच गए। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग आज रोजगार के अभाव में बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं। यहां रोजगार की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पहले सरकार इलाज कराती थी, अब आम आदमी को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सरकार निजी अस्पतालों को जमीन तो देती है, लेकिन आम लोगों की सेहत की जिम्मेदारी से पीछे हट रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पाला बदलते रहते हैं, जिससे जनता का भरोसा टूटता है। लेकिन नीतीश कुमार को इसकी कोई चिंता नहीं है। राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को लेकर अपने रुख को और स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस दिन देश में सही जाति जनगणना हुई, उस दिन एक्स-रे नहीं, MRI हो जाएगा। तब सच्चाई पूरी तरह सामने आ जाएगी। बिहार जो पहले था उसी हालत में लाना है। इस प्रदेश ने दुनिया को रास्ता दिखाया। संसार के लोग यहां ज्ञान के लिए आते थे पर आज रोजगार के लिए बिहार के लोग दुनिया भर में जाते हैं। इसे बदलना है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो राहुल गांधी किडनैप हो जाते, सोनिया को लालू से डील करना पड़ता;क्यों बोले मांझी
ये भी पढ़ें:उनको सरेंडर की आदत, 2 मिनट में चिट्ठी लिखते हैं; पीएम मोदी पर राहुल का अटैक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।